Singham Again ने 'सिंघम' को 3 दिन में ही छोड़ा पीछे, इस मामले में मचाया गदर

Singham Again Crossed Singham Part 1: बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ तहलका मचा रही है। फिल्म ने रिलीज होने के 3 दिन में ही अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

Singham Again Box Office Collection

Singham Again Box Office Collection

Singham Again Crossed Singham Part 1: दिवाली के मौके पर रिलीज हुई फिल्म ‘सिंघम अगेन’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है। फिल्म के रिलीज होने के तीसरे दिन के बाद इसने ओवरसीज में 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है, जिससे इसका कुल ओवरऑल कलेक्शन 176 करोड़ रुपये हो गया है। अब ये 200 करोड़ के लक्ष्य की ओर बढ़ रही है। इसी बीच फिल्म ने सिर्फ 3 दिन में ही एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

विज्ञापन

‘सिंघम अगेन’ ने पहले पार्ट को छोड़ा पीछे

‘सिंघम अगेन’ इस फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिसकी शुरुआत साल 2011 में हुई थी। इस फिल्म के कलेक्शन के 176 करोड़ पहुंचते ही इसने पहले भाग ‘सिंघम’ की कुल कमाई को पीछे छोड़ दिया है। रोहित शेट्टी और अजय देवगन की ये कॉप ड्रामा फिल्म के पहले पार्ट ने 157 करोड़ की कमाई की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘सिंघम अगेन’ ने पहले तीन दिनों में भारत में 121 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि विदेशों में ये फिल्म 30 करोड़ कमा चुकी है।

विज्ञापन

‘भूल भुलैया 3’ से हुआ फिल्म का क्लैश

ये फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराई है। दोनों फिल्में एक ही दिन 1 नवंबर को रिलीज हुई थीं। ‘सिंघम अगेन’ को भारत में स्क्रीन शेयरिंग में 60% हिस्सा मिला है, जबकि ‘भूल भुलैया 3’ को 40% स्क्रीन मिली। ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि ‘सिंघम अगेन’ ने इस मौके का भरपूर लाभ उठाया है और वीकेंड के दौरान 60-65% की ऑक्यूपेंसी दर्ज की है।

विज्ञापन

फिल्म की सफलता का अगला पैमाना अब सोमवार को तय किया जाएगा, जो ये निर्धारित करेगा कि ये फिल्म कितनी दूर तक जाएगी। दीवाली की छुट्टियों ने फिल्म को एक मजबूत शुरुआत दी है, लेकिन सोमवार को इसके कलेक्शन में कमी आना तय है। हालांकि ये देखना अहम होगा कि फिल्म कलेक्शन के मामले में कहां तक पहुंचती है।

‘सिंघम अगेन’ में सभी को लाया गया एक साथ

‘सिंघम अगेन’ रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें ‘सिंबा’ और ‘सूर्यवंशी’ भी शामिल हैं। ये फिल्म एवेंजर्स स्टाइल में एक क्रॉसओवर फिल्म के तौर पर बनाई गई है, जिसमें अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह के किरदारों को एक साथ लाया गया है। इसके साथ ही फिल्म में दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर जैसे नए किरदारों का भी परिचय कराया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ