हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

इंतजार हुआ खत्म... इस दिन आ रहा है 'सिकंदर' का ट्रेलर, फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट

सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ के ट्रेलर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, अब फिल्म के ट्रेलर को लेकर अब लोगों को ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। जी हां, बहुत जल्दी इसे रिलीज किया जा रहा है।

विज्ञापन
Sikandar File Photo

सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर बज बन रहा है। फैंस इस फिल्म के लिए बेहद एक्साइटेड हैं और इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ना सिर्फ फिल्म की रिलीज बल्कि लोगों को इसके ट्रेलर का भी बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, अब ये इंतजार भी जल्दी ही खत्म होने वाला है। जी हां, फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का मेकर्स ने ऐलान कर दिया है। आइए जानते हैं कि ‘सिकंदर’ का ट्रेलर कब रिलीज होगा?

नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने अपने इंस्टाग्राम पर इसको लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने फिल्म ‘सिकंदर’ के पोस्टर को शेयर किया है। इस पोस्टर में सलमान खान और रश्मिका मंदाना एक-दूसरे के बेहद करीब नजर आ रहे हैं और दोनों ही एक-दूसरे को बेहद प्यार से देख रहे हैं। फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए इसके ट्रेलर की रिलीज डेट लिखी गई है।

कब रिलीज होगा ट्रेलर?

साथ ही इस पोस्ट के कैप्शन में भी फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट दी गई है। कैप्शन में लिखा गया कि और इंतजार खत्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर 23 मार्च को रिलीज किया जाएगा। इस ईद ‘सिकंदर’ आ रहा है। ‘सिकंदर’ 30 मार्च को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है। फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट आते ही फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए हैं और इस पर कमेंट्स कर रहे हैं।

यूजर्स ने किए कमेंट्स

एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि बेहद सुंदर पोस्टर है। दूसरे यूजर ने लिखा कि खुशखबरी। तीसरे यूजर ने लिखा कि बेहद प्यारी जोड़ी। चौथे यूजर ने लिखा कि बहुत बेसब्री से फिल्म का इंतजार हो रहा है। एक अन्य ने कहा कि इसे जल्दी रिलीज करें। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं। बता दें कि फिल्म ‘सिकंदर’ में सलमान खान के अलावा रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं।

यह भी पढ़ें- मोहम्मद सिराज ने डेटिंग रूमर्स को किया खारिज, फिर क्यों डिलीट किया पोस्ट?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें