मोहम्मद सिराज ने डेटिंग रूमर्स को किया खारिज, फिर क्यों डिलीट किया पोस्ट?

पॉपुलर क्रिकेटर मोहम्मद सिराज और माहिरा शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हालांकि, दोनों ने ही अपने डेटिंग रूमर्स को अब खारिज कर दिया है। आइए जानते हैं पूरा मामला…

Mohammed Siraj, Mahira Sharma

Mohammed Siraj, Mahira Sharma

गॉसिप टाउन से लेकर खबरों के बाजार तक में पॉपुलर क्रिकेटर मोहम्मद सिराज और माहिरा शर्मा के डेटिंग रूमर्स की चर्चा हो रही है। ये सिलसिला बीते कुछ दिनों से चल रहा है। हालांकि, अब दोनों ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया है। जी हां, हाल ही में माहिरा शर्मा और सिराज ने एक पोस्ट के जरिए इन अफवाहों को लेकर कहा कि सब झूठ हैं। सिराज ने पोस्ट शेयर तो किया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसे डिलीट भी कर दिया। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर सिराज ने ये पोस्ट क्यों डिलीट किया है और इसके पीछे क्या वजह हो सकती है?

मोहम्मद सिराज ने शेयर किया था पोस्ट

दरअसल, मोहम्मद सिराज ने आज यानी 21 मार्च को अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा कि मैं पैपराजी से रिक्वेस्ट करता हूं कि मेरे से जुड़े जो भी सवाल हैं, वो पूछना बंद करें क्योंकि ये पूरी तरह से झूठ और बेसलेस हैं। सिराज ने आगे लिखा कि मुझे उम्मीद है कि अब इस तरह की बातें नहीं होंगी और ये खत्म हो जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि माहिरा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी ही पोस्ट शेयर की है।

Mohammed Siraj, Mahira Sharma

Mohammed Siraj, Mahira Sharma

माहिरा संग उड़ रही डेटिंग की अफवाह

माहिरा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि झूठी अफवाहें फैलान बंद करें, मैं किसी को डेट नहीं कर रही हूं और इसके साथ ही उन्होंने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी शेयर की है। अब सवाल ये है कि अगर मोहम्मद सिराज ने माहिरा संग अपने डेटिंग रूमर्स को खारिज किया था, तो उन्होंने ये पोस्ट डिलीट क्यों किया? इसके पीछे की वजह भी खुद सिराज ही जानते हैं, लेकिन ये हो सकता है कि दोनों का एक ही समय पर डेटिंग रूमर्स को खारिज करना इस बात का संकेत हो कि दोनों के बीच कुछ ना कुछ चल रहा है। हालांकि, न्यूज24 किसी भी तरह की पुष्टि नहीं करता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सिराज ने क्यों डिलीट किया पोस्ट?

गौरतलब है कि अगर ये दोनों एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं, तो दोनों ने एक साथ पोस्ट करके डेटिंग रूमर्स पर रिएक्शन क्यों दिया है? अगर बातें इतने दिनों से हो रही थी, तो जब माहिरा से बार-बार पूछा जा रहा था, तो उन्होंने तब क्यों इस पर रिएक्ट नहीं किया। वहीं, अगर सिराज ने अपनी सफाई दे ही दी थी, तो फिर पोस्ट क्यों डिलीट किया? क्या दोनों का एक साथ रिएक्शन देना ही इस ओर इशारा कर रहा है कि इनके बीच कुछ चल रहा है। हालांकि, सच क्या है इसको लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता क्योंकि इसके बारे में सिर्फ सिराज और माहिरा ही जानते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ