बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते कुछ दिनों के अंदर फिल्म के तीन गाने और टीजर को रिलीज किया जा चुका है। ट्रेलर का इंतजार जारी था जो आज खत्म होने वाला है। ‘सिकंदर’ का ट्रेलर आज रिलीज होने वाला है, जिसका क्रेज अभी से सोशल मीडिया पर दिखाई देना शुरू हो गया है। एक्स पर सुबह से ‘सिकंदर ट्रेलर’ ट्रेंड कर रहा है। वहीं ये फिल्म ईद के मौके पर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। खैर ट्रेलर देखने से पहले हम आपको फिल्म से जुड़ी 5 बातें बताएंगे जिन्हें आप जान लें।
मुरुगादॉस का फिल्मी रिकॉर्ड
ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले एटली ने जब शाहरुख खान के साथ ‘जवान’ बनाई तो ये फिल्म जबरदस्त हिट साबित हुई। अब एआर मुरुगादॉस सलमान खान के साथ ‘सिकंदर’ लेकर आ रहे हैं। जाहिर है कि मुरुगादॉस का फिल्मी रिकॉर्ड जबरदस्त रहा है। उन्होंने आमिर खान के साथ ‘गजनी’, अक्षय कुमार के साथ ‘हॉलीडे’ और थलापति विजय के साथ ब्लॉकबस्टर हिट ‘थुप्पाकी’, ‘सरकार’ और ‘कैथी’ दी है। इसलिए शायद वह ‘सिकंदर’ से ऑडियंस को निराश नहीं करेंगे।
सिकंदर में सरप्राइज एलिमेंट्स
पिछले दिनों मुंबई में ‘सिकंदर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें इस फिल्म के डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस ने फिल्म से जुड़े कुछ सरप्राइज एलिमेंट्स का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि फिल्म में कई प्रभावशाली क्षण हैं। जैसे कि हीरो का इंट्रोडक्शन और इंटरवल की ओर एक सीक्वेंस अच्छा है। सेकंड हाफ में दिल छू लेने वाले इमोशनल मूमेंट्स डाले गए हैं, जो क्लाइमेक्स को शानदार बना देंगे।
यह भी पढ़ें: सिकंदर’ सलमान खान की पिछली फिल्मों से कैसे अलग? मुरुगादॉस ने बताए 3 कारण
गजनी जैसा मिलेगा सरप्राइज
एआर मुरुगादॉस ने बताया था कि फिल्म ‘सिकंदर’ में उनकी पिछली फिल्म ‘गजनी’ के जैसा एक सरप्राइज एलिमेंट रखा गया है। उन्होंने बताया कि सलमान खान स्टारर यह फिल्म पति-पत्नी के रिश्ते पर बेस्ड इमोशनल कहानी होगी। जैसा कि गजनी में गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड की बीच इमोशनल सीक्वेंस देखा गया था। आजकल फैमिली कैसे फंक्शन करती है? कपल एक-दूसरे के प्रति कैसा बिहेवियर रखते हैं? ये इस फिल्म का मेन हाईलाइट होगा।
सलमान खान मास एक्शन
पिछले कई साल में सलमान खान को बड़े पर्दे पर जबरदस्त एक्शन करते हुए देखा जा रहा है। ‘वांटेड’, ‘दबंग फ्रेंचाइजी’, ‘टाइगर फ्रेंचाइजी’ और ‘रेस 3’ इससे अछूती नहीं हैं। ‘सिकंदर’ के लिए एआर मुरुगादॉस और प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला ने दावा किया है कि इस फिल्म में सलमान खान का अलग लेवल वाला मास एक्शन देखने को मिलेगा।
सलमान और रश्मिका की फ्रेश जोड़ी
सलमान खान ने सोनाक्षी सिन्हा, सोनम कपूर और सई मांजरेकर जैसी कई अपने से आधी उम्र की एक्ट्रेस के साथ फिल्मी पर्दे पर रोमांस किया है। इस बार भी वह रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे। उनकी इस फ्रेश जोड़ी को पर्दे पर देखना दिलचस्प होगा। फिल्म में दोनों की एज गैप पर बात करते हुए एआर मुरुगादॉस ने कहा था कि फिल्म में उनकी शादी जिंदगी के अंतिम चरण में होती है और कहानी में यह उचित ठहराया गया है।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
13 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
16 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
17 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
18 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
18 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
18 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
19 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
20 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
20 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines