'सिकंदर' सलमान खान की पिछली फिल्मों से कैसे अलग? मुरुगादॉस ने बताए 3 कारण

सलमान खान की फिल्म सिकंदर सिनेमाघरों में 30 मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है। इस बीच फिल्म के डायरेक्टर ने ‘सिकंदर’  की खूबियां बताते हुए फिल्म देखने के तीन कारण बताए हैं।

sikandar director ar murugadoss reveal 3 major reasons to watch salman khan movie

AR Murugadoss And Salman Khan File Photo

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘सिकंदर’ की रिलीज में बस कुछ दिन ही बचे हैं। इससे पहले बुधवार को मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इस मौके पर फिल्म के बारे में बात करते हुए डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस ने बताया कि ‘सिकंदर’ सलमान खान की पिछली फिल्मों से बिल्कुल अलग है। साथ ही खुलासा किया कि पहले सलमान ने उन्हें एक कोरियन फिल्म का रीमेक बनाने के लिए कहा था लेकिन मुरुगादॉस ने मना कर दिया था। उन्होंने ‘सिकंदर’ को देखने के 3 कारण भी बताए। आइए जानते हैं उसके बारे में…

विज्ञापन

मुरुगादॉस ने बताए 3 कारण

‘सिकंदर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस ने कहा, ‘ये फिल्म सलमान सर की फिल्मों से अलग है। इसमें कुछ अनूठी बातें बताई गई हैं। मेरी पिछली फिल्म गजनी में एक खूबसूरत प्रेम कहानी थी। सिकंदर में भी एक पति-पत्नी की खूबसूरत प्रेम कहानी है। बता दें कि ‘सिकंदर’ में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के महत्व को किया रेखांकित

एआर मुरुगादॉस ने ‘सिकंदर’ के बारे में आगे कहा कि सलमान खान इसमें एक्शन हीरो का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। उन्होंने जिंदगी की आपाधापी के बीच परिवार के महत्व को रेखांकित किया है। मुरुगादॉस ने यह भी कहा कि ‘आज लोगों के पास परिवार के साथ बिताने के लिए टाइम नहीं है, चाहे वह उनके पेरेंट्स या दोस्त हों। हम हमेशा काम पर फोकस करते हैं।’

फिल्म में दिया एक सुंदर मैसेज

डायरेक्टर ने आगे बताया कि ‘सिकंदर’ एक व्यावसायिक फिल्म जरूर है लेकिन दर्शकों को फिल्म देखने के बाद इसमें एक सुंदर मैसेज भी मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि सलमान खान के साथ काम करने का सपना उन्होंने साल 2014 में देखा था, जब वह अक्षय कुमार के साथ हॉलीडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी बना रहे थे। गौरतलब है कि एआर मुरुगादॉस रजनीकांत के साथ ‘दरबार’ में काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘गजनी’, ‘धीना’, ‘स्पाइडर’, ‘सरकार’, ‘कथ्थी’ और ‘थुप्पक्की’ जैसी फिल्में बनाई हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

पंजाब के शंभू बॉर्डर से किसान आंदोलन हटाने का फायदा किसे?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ