सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’, जो 30 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में आई थी, अब इस महीने ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे ए.आर. मुरुगादॉस ने डायरेक्ट किया है और साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। आइए जानें कि इसे ऑनलाइन कब और कहां देखा जा सकता है।
जिन लोगों ने ये फिल्म थिएटर में नहीं देखी, उनके लिए खुशखबरी है। अब इसे ओटीटी पर देखा जा सकेगा। फिल्म के मेकर्स ने शनिवार को इसकी ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान किया। सलमान खान और रश्मिका मंदाना की ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। नेटफ्लिक्स ने इस खबर को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया।
सिकंदर की ओटीटी रिलीज डेट
नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, “सुना है बहुत लोग सिकंदर का इंतजार कर रहे थे? सिकंदर आ गया है नेटफ्लिक्स पर राज करने। देखिए ‘सिकंदर’, 25 मई से सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।”
कहानी और कलाकार
फिल्म की कहानी एक गुस्सैल नौजवान की है, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता है। वह आम लोगों के हक के लिए आवाज उठाता है और एक करप्ट सिस्टम से भिड़ता है। सलमान खान के साथ फिल्म में रश्मिका मंदाना, विशाल वशिष्ठ, किशोर कुमार जी, काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर और अनंत महादेवन भी अहम रोल में हैं।
सलमान और रश्मिका के आगामी प्रोजेक्ट्स
सलमान खान को पिछली बार ‘टाइगर 3’ में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ देखा गया था। अब वे ‘किक 2’ और ‘टाइगर वर्सेज पठान’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। वहीं, रश्मिका मंदाना को हाल ही में ‘छावा’ फिल्म में देखा गया था और अब वे अगली बार क्राइम थ्रिलर ‘कुबेर’ में दिखेंगी।
ये भी पढ़ें- ‘स्पिरिट’ से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, प्रभास संग अब नजर आएंगी रणबीर की ये हीरोइन!
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
6 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
7 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
9 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
9 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
11 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
11 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
12 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
15 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
16 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines