News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी ‘दुआ’ के जन्म के बाद से फिल्मों से थोड़ी दूरी बना ली है। उनके प्रशंसक उनकी आगामी फिल्मों को लेकर लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच दीपिका के चाहने वालों के लिए एक निराशाजनक खबर सामने आई है। दरअसल, वह डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की आने वाली पैन-इंडिया फिल्म स्पिरिट का हिस्सा अब नहीं रहीं, जिसमें वो प्रभास के साथ नजर आनेवाली थीं।
‘एनिमल’ जैसी सुपरहिट फिल्म देने के बाद संदीप रेड्डी वांगा अब स्पिरिट पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार प्रभास मुख्य भूमिका निभाएंगे। शुरुआत में दीपिका को फिल्म में फीमेल लीड के तौर पर कास्ट किया गया था। दीपिका और प्रभास पहले भी कल्कि 2898 ए.डी. में स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। लेकिन अब यह जोड़ी दोबारा पर्दे पर नजर नहीं आएगी क्योंकि दीपिका अब इस प्रोजेक्ट से अलग हो चुकी हैं। उनकी जगह अब तृप्ति डिमरी को साइन कर लिया गया है।
तृप्ति डिमरी ने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह फिल्म ‘स्पिरिट’ का हिस्सा बन चुकी हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें अलग-अलग भाषाओं में उनका नाम और फिल्म का टाइटल ‘Spirit’ लिखा हुआ था। इस मौके पर उन्होंने लिखा, “अब भी यकीन नहीं हो रहा… इस जर्नी पर भरोसा जताने के लिए दिल से आभारी हूं। संदीप रेड्डी वांगा, आपके ड्रीम प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है।”
View this post on Instagram---विज्ञापन---
संदीप रेड्डी वांगा ने भी उसी पोस्टर को साझा करते हुए तृप्ति का ‘स्पिरिट’ में स्वागत किया। उन्होंने लिखा, “मेरी फिल्म की फीमेल लीड अब तय हो चुकी है।” यह पहली बार होगा जब प्रभास और तृप्ति बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। हालांकि संदीप रेड्डी वांगा के साथ यह तृप्ति की दूसरी फिल्म है। इससे पहले वह रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ में काम कर चुकी हैं, जिसने उनके करियर को एक नया मोड़ दिया।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका पादुकोण की कुछ शर्तों के चलते उन्हें फिल्म से हटाया गया। बताया गया कि उन्होंने काम के घंटों को सीमित करने,ज्यादा फीस और फिल्म के प्रॉफिट में हिस्सेदारी की मांग की थी। इन मांगों को देखते हुए मेकर्स ने उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया। ‘स्पिरिट’ से अलग होने के बाद यह भी कहा जा रहा है कि दीपिका अब डायरेक्टर एटली की अगली फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ नजर आ सकती हैं।
ये भी पढ़ें- ‘प्यारे भाई बहुत याद…’, सलमान खान ने मुकुल देव की याद में लिखी इमोशनल पोस्ट
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।