हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Salman Khan की फिल्म सिकंदर क्यों हुई थी फ्लॉप? 4 महीने बाद डायरेक्टर ने बताई वजह

विज्ञापन

A.R. Murugadoss on Salman Khan: ये बात तो लाज़मी है कि किसी भी सुपरस्टार के साथ फिल्म बनाना आसान नहीं होता। उनकी पसंद-नापसंद, शूटिंग शेड्यूल और कई बार प्रोडक्शन और डायरेक्शन में सितारों का दखल, फिल्ममेकर के लिए मुश्किलें खड़ी कर देता हैं। आपको याद होगा कि करीब 4 महीने पहले सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म आई थी “सिकंदर” जिसको डायरेक्ट किया था ए.आर.मुर्गोदॉस ने। भाईजान की फिल्म सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर ऐसी धड़ाम गिरी थी, कि कपिल शर्मा के शो पहुंचने के बाद – सलमान अपनी ही फिल्म का मजाक उड़ाने लगे थे।

फिल्म ने की कितनी कमाई

अब इसके डायरेक्टर ए.आर. मुरुगदॉस ने फिल्म की शूटिंग से जुड़े कई दिलचस्प किस्से और चैलेंज कुछ मीडिया पोर्टल्स के साथ शेयर की हैं। उन्होंने साफ कहा कि भाईजान के साथ शूटिंग करना आसान काम नहीं है। मुरुगदॉस ने हाल ही में करीब नौ साल बाद हिंदी फिल्मों में वापसी की थी। उनकी फिल्म सिकंदर में सलमान खान और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आए थे। हालांकि फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की, लेकिन 200 करोड़ के बजट के मुकाबले ये कलेक्शन डिसअपोइंटिंग रही। इसके अलावा, फिल्म को पायरेसी से भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ा था।

डायरेक्टर ए.आर. मुरुगदॉस ने क्या कहा?

फिल्म रिलीज होने के चार महीने बाद, ए.आर. मुरुगदॉस ने एक इंटरव्यू में सलमान खान के साथ काम करने का अपना एक्सपीरियंस बताया उन्होंने कहा कि सलमान की वर्किंग स्टाइल काफी अलग है, जिसकी वजह से शूटिंग आसान नहीं रही। मुरुगदॉस ने बताया – “स्टार के साथ शूट करना आसान नहीं होता। दिन के सीन भी हमें रात में शूट करने पड़ते थे क्योंकि सलमान रात 8 बजे के बाद ही सेट पर आते थे। हम तो सुबह से शूटिंग शुरू करने के आदत हैं, लेकिन यहां सब कुछ उल्टा था। ” डायरेक्टर ने आगे बताया कि इस वजह से अन्य कलाकारों को परेशानी होती थी, खासकर बच्चों को, अगर किसी सीन में चार बच्चे होते तो हमें सलमान के वजह से रात 2 बजे तक शूट करना पड़ता, तब भी जब सीन में उन्हें स्कूल से लौटते दिखाना हो। बच्चे थक जाते थे और कई बार सो भी जाते थे।”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- Bigg Boss 19: कब शूट होंगे प्रोमो? पहले इन 3 कंटेस्टेंट्स की झलक आ सकती है सामने

कैसा था सेट का माहौल?

सिकंदर के डायरेक्टर ने सलमान से पहली मुलाकात का किस्सा भी शेयर किया। जब वो उनके घर पर स्क्रिप्ट सुना रहे थे, तो बीच में सलमान ने पूछा “क्या तुम्हें पता है कि मैं कैसे काम करता हूँ ?” जब मुरुगदॉस ने “नहीं” कहा, तो सलमान बोले मैं दोपहर 2 बजे से लेकर रात 2 बजे तक काम करता हूँ, क्या ये तुम्हारे लिए ठीक रहेगा ? मुरुगदॉस ने आगे बताया कि शूटिंग के दौरान सलमान खान को मिली धमकियों की वजह से सुरक्षा बहुत सख्त कर दी गई थी। कई बार सेट पर मौजूद हजारों एक्स्ट्रा आर्टिस्ट्स की जांच में ही 2–3 घंटे लग जाते थे। मुरुगदॉस ने कहा, “हमारी पूरी बायोलॉजिकल साइकिल गड़बड़ा गई थी। शूटिंग का माहौल काफी थकाने वाला था।”

विज्ञापन

‘सिकंदर’ क्यों हुई फ्लॉप?

सिकंदर फिल्म के फ्लॉप होने पर डायरेक्टर ए.आर.मुरुगदॉस ने जिम्मेदारी खुद पर ली। उनका कहना है कि फिल्म का ठीक से एक्सक्यूशन नहीं हो पाया। उन्होंने एक्सेप्ट किया कि हिंदी भाषा और संस्कृति को पूरी तरह न समझ पाने के कारण वो दर्शकों से उतना इमोशनल कनेक्शन नहीं बना पाए। ए.आर. मुरुगदॉस के मुताबिक सलमान खान के शूटिंग शेड्यूल, सिक्योरिटी चैलेंजेज़ और भाषा की दिक्कतों ने फिल्म को काफी अफेक्ट किया। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली, लेकिन मुरुगदॉस मानते हैं कि ये एक इमोशनल और अलग तरह की कहानी थी। उन्होंने कहा, “मेरी असली क्रिएटिविटी मेरी मातृभाषा (तमिल) की फिल्मों में ही पूरी तरह सामने आती है”।

फिल्म की कास्ट

इससे पहले फिल्म के रिलीज के दौरान सलमान खान ने एक इंटरव्यू में अपनी टाइमिंग्स को लेकर सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि उनकी अपनी लाइफ स्टाइल और टाइमिंग है, जो सबसे अलग है, लेकिन जब वो सेट पर आते हैं, तो दोबारा वैनिटी वैन में नहीं जाते और लगातार काम करते हैं। फिल्म ‘सिकंदर’ को नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म में सलमान और रश्मिका के अलावा सत्यराज, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर भी नजर आए थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- Bigg Boss 19 में आएंगे Purav Jha, Salman Khan के शो पर आया अपडेट

Sponsored Links by Taboola