SIIMA Awards 2023: Jr NTR को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, इमोशनल होकर बोले- 'जब भी मैं लड़खड़ाया...'

SIIMA Awards 2023

Image Credit: Google

SIIMA Awards 2023 Best Actor In A Leading Role: साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स (SIIMA) का हाल ही में आयोजन किया गया। इस पॉपुलर अवार्ड शो में कई बड़ी-बड़ी हस्तियों को सिनेमा में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। SIIMA 2023 में तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से तमाम सितारों को अवार्ड्स से नवाज़ा गया। इसमें एक नाम साउथ के पॉपुलर एक्टर जूनियर एनटीआर (Jr NTR) का भी था। अब एक्टर को बीते दिन एक बड़ा अवार्ड दिया गया है। उनकी सुपरहिट फिल्म ‘आरआरआर’ का जलवा इस फंक्शन में साफ देखने को मिला।

जूनियर एनटीआर को ‘RRR’ के लिए मिला अवार्ड

शुक्रवार को हुए इस अवार्ड फंक्शन में जूनियर एनटीआर को फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। ये मौका उनके लिए बेहद खास था। ऐसे में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलने पर जूनियर एनटीआर इमोशनल हो गए। उन्होंने बेहद भावुक होकर अवार्ड लेते हुए अपनी स्पीच दी जो अब फैंस का दिल छू गई है। ये अवार्ड लेते हुए एक्टर अपने फैंस को शुक्रिया अदा करना नहीं भूले। उन्होंने इस अवार्ड के मिलने की असली वजह अपने फैंस के सपोर्ट को बताया है।

एक्टर ने दी इमोशनल स्पीच

जूनियर एनटीआर ने साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड रिसीव करते हुए कहा, ”मैं अपने सभी फैंस का धन्यवाद कहना चाहता हूं। साथ ही मैं अपने सभी फैंस के लिए आभार भी व्यक्त करना चाहता हूं। जब भी मैं लड़खड़ाया, मुझे उठाने, मेरी आंखों में आए हर आंसू को पोंछने और मेरी खुशी में शामिल होने के लिए आप वहां मौजूद थे। मेरे सभी प्यारे भाइयों और बहनों आपके अटूट सपोर्ट के लिए आपका शुक्रिया।”

फैंस भी जूनियर एनटीआर पर हारे दिल

अब एक्टर की इन बातों ने फैंस को इम्प्रेस कर दिया है। सभी लोग एक्टर की सिम्पलिसिटी की तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें, ‘आरआरआर’ एक ऐसी फिल्म है जिसने साउथ के साथ हिंदी सिनेमा में भी खूब धमाल मचाया है। इस फिल्म को पूरे देश से खूब प्यार मिला। क्या एक्शन और क्या स्टोरी सब चीजों की बस तारीफ ही सुनने को मिली। शायद यही वजह है कि अब जूनियर एनटीआर की फैन फोल्लोविंग साउथ के बाद पूरी दुनिया में बढ़ती जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ