Sidhu Moosewala New Song Barota: सिद्धू मूसेवाला की हत्या को करीब साढ़े तीन सालों का वक्त हो गया है. आज भले ही मूसेवाला इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन, वह आज भी अपने गानों के जरिए फैंस के दिलों में जिंदा हैं. उन्होंने मौत से पहले ढेरों गानों को रिकॉर्ड कर लिया था, जिसे आने वाले कई सालों तक उनके फैंस उन्हें सुनते रहेंगे. ऐसे में अब इसी बीच सिद्धू मूसेवाला का पंजाबी गाना ‘बरोटा’ रिलीज किया गया है, जो यूट्यूब पर आते ही छा गया है.
सिंगर सिद्धू मूसेवाला का सॉन्ग ‘बरोटा’ उनके इंस्टाग्राम और यूट्यूब पेज से रिलीज किया गया है, जिसमें खुद सिद्दधू मूसेवाला भी दिखाई दिए हैं. इसके जरिए उनकी आवाज सुनकर फैंस काफी भावुक हो रहे हैं और गाने को देखते ही देखते लाखों में मिलियन्स में व्यूज मिल चुके हैं. इतना ही नहीं, गाने ने रिलीज होते ही रिकॉर्ड भी बना दिया है.
यह भी पढ़ें: Dharmendra को खोने गम में हेमा मालिनी, बर्दाश्त नहीं कर पा रहीं जुदाई का दर्द, मन को कचोट रही हीमैन की याद
यूट्यूब पर नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड
सिंगर सिद्धू मूसेवाला का सॉन्ग ‘बरोटा’ यूट्यूब पर आते ही छा गया है. इसे करीब 10 मिलियन व्यूज एक ही दिन में मिल गए हैं और ये ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर बना हुआ है. सिद्धू मूसेवाला की आवाज में रिलीज किया गया ये गाना यूट्यूब की म्यूजिक लिस्ट में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है. आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद उनके 11 गानों को रिलीज किया गया था और सभी के सभी चार्ट बस्टर निकले थे. ‘बरोटा’ की रिलीज के बाद अब उनके इन गानों की संख्या 12 हो गई है.
यहां देखिए सिद्धू मूसेवाला का गाना ‘बरोटा’ का वीडियो
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 27 मिनट की फिल्म, जो पहले ही दिन बनी 2025 की बड़ी हिट! हीरो ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
सॉन्ग ‘बरोटा’ में क्या है?
बहरहाल, अगर सिद्धू मूसेवाला के पंजाबी सॉन्ग ‘बरोटा’ के बारे में बात की जाए तो इसमें काफी कुछ देखने के लिए मिल रहा है. मूसेवाला का वही स्वैग देखने के लिए मिल रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि इसमें बड़े-बड़े हथियारों का इस्तेमाल किया गया है. मूसेवाला के गानों का ये ट्रेंड बन चुका है, जिसमें ज्यादातर हथियारों और ट्रैक्टरों का इस्तेमाल किया जाता है. इस गाने की खासियत ये है कि इसमें सिद्धू मूसेवाला ने अपनी दादी जसवंत कौर को याद किया है.
यह भी पढ़ें:Exclusive: कैलाश खेर का वो गाना जिसने रिलीज से पहला रचा था इतिहास, सिंगर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
संबंधित खबरें
रश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
24 mins ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
1 hr agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
2 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
3 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
4 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
20 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
21 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
1 day agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
1 day agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines