Sidhu Moose Wala Upcoming Song: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग आज भी वैसी ही है. सिद्धू के गानों का आज भी वैसा ही क्रेज है, जैसा सालों पहले हुआ करता था. इस बीच अब सिद्धू की मौत के तीन साल बाद उनका गाना आ रहा है, जिसके लिए फैंस में बेहद एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है.
सिद्धू मूसेवाला का नया गाना
दरअसल, पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का नया गाना ‘बरोटा’ आने वाला है. इसकी जानकारी सिद्धू के इंस्टग्राम अकाउंट पर दी गई है. सिद्धू मूसेवाला के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस गाने का एक पोस्टर शेयर किया गया है. इस पोस्टर को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि आप तैयार हैं?
क्या है गाने का नाम?
वहीं, अगर गाने के पोस्टर की बात करें तो इसमें देखा जा सकता है कि एक बड़ा-सा पेड़ नजर आ रहा है, जिसपर बहुत सारी बंदूकें नजर आ रही हैं. गाने के पोस्टर पर इसका बड़ा-सा नाम लिखा गया है ‘बरोटा’ और इसके नीचे लिखा गया है सिद्धू मूसेवाला. इस पोस्टर के सामने आते ही ये इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया.
क्या बोले बलकौर सिंह?
सिद्धू के गाने के वायरल हो रहे इस पोस्टर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं. हर कोई कमेंट्स के जरिए अपना-अपना रिएक्शन शेयर कर रहा है. इतना ही नहीं बल्कि हाल ही में सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने भी इसके बारे में मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि गाने की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इस साल के आखिर तक सिद्धू का एक गाना रिलीज हो सकता है.
कई गाने हो चुके रिलीज
गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद उनके कई गाने रिलीज किए जा चुके हैं. साल 2022 में सिद्धू का निधन हुआ था. इसके बाद ‘टेक नोट्स’, ‘एसवाईएल’, ‘द लास्ट राइड’, ‘वॉर’ और ‘नियल’ जैसे गाने रिलीज हो चुके हैं. अब सिद्धू का नया गाना चर्चा में आ गया है. हालांकि, अभी इस गाने की रिलीज डेट सामने नहीं आई है. देखने वाली बात होगी कि इस गाने को कब रिलीज किया जाता है?
यह भी पढ़ें- क्यों पोस्टपोन हुई पलाश मुछाल की शादी? आज स्मृति मंधाना संग लेने थे साथ फेरे
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
4 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
5 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
5 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
6 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
6 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
7 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
9 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines