क्यों पोस्टपोन हुई पलाश मुछाल की शादी? आज स्मृति मंधाना संग लेने थे साथ फेरे

Palash Muchhal, Smriti Mandhana Wedding Postponed: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुछाल की शादी पोस्टपोन हो गई है. आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह?

Smriti Mandhana, Palash Muchhal

Smriti Mandhana, Palash Muchhal. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

Palash Muchhal, Smriti Mandhana Wedding Postponed: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुछाल आज संडे को शादी के बंधन में बंधने वाले थे, लेकिन अब उनकी शादी पोस्टपोन हो गई है. इस खबर के आने के बाद फैंस परेशान हो गए हैं और टेंशन में आ गए हैं. कपल की फैमिली में भी टेंशन का माहौल है.

विज्ञापन

क्यों पोस्टपोन हुई शादी?

दरअसल, स्मृति और पलाश की शादी की रस्में शुरू होने से पहले ही स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत अचानक खराब हो गई है, जिसके बाद कपल की शादी को पोस्टपोन कर दिया गया है. दोनों परिवारों ने मिलकर इस फैसले को लिया है और शादी को पीछे हटा दिया है. बता दें कि ये शादी आज महाराष्ट्र के सांगली में होने वाली थी.

विज्ञापन

स्मृति के मैनेजर ने दी जानकारी

स्मृति और पलाश की शादी के पोस्टपोन होने की खबर स्मृति के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने शेयर की है. सामने आई जानकारी की मानें तो बीती रात कपल की शादी के मेहंदी और संगीत का फंक्शन था. आज संडे को दोनों की शादी की रस्में शुरू होनी थी, लेकिन इसके पहले ही दुल्हन के पिता की तबीयत खराब हो गई. डॉक्टरों के मुताबिक, स्मृति के पिता की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.

पिता के जल्दी ठीक होने की दुआ

इस खबर के आने के बाद फैंस टेंशन में आ गए थे, लेकिन अभी सब ठीक है, तो लोगों ने भी चैन की सांस ली है. गौरतलब है कि कपल की शादी से पहले सोशल मीडिया पर उनके प्री-वेडिंग फंक्शन्स की कई फोटोज और वीडियो सामने आए हैं, जो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहे हैं. अब फैंस दुल्हन के पिता के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ