Sidhu Moose Wala Mother Emotional Post: पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) आज सभी को कुछ ज्यादा ही याद आ रहे हैं। वैसे तो सिद्धू मूसेवाला को न तो फैंस और न ही उनके परिवार वाले अभी तक भुला पाए हैं लेकिन आज तो सिंगर की कमी उनके चाहने वालों को कुछ ज्यादा ही खल रहीं है। दरअसल, आज वही ब्लैक डे है जिस दिन सिद्धू मूसेवाला का बीच सड़क गैंगस्टर्स ने गोलियों से भूनकर कत्ल कर दिया था। आज सिद्धू मूसेवाला को इस दुनिया से गए 2 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में अब सिद्धू मूसेवाला को याद कर सब भावुक हो रहे हैं।
चरण कौर को सता रही बेटे की याद
वहीं, सिंगर की दूसरी डेथ एनिवर्सरी पर उनकी मां चरण कौर (Charan Kaur) और पिता बलकौर सिंह (Balkaur Singh) का भी बुरा हाल है। आज उन मां-बाप के आंसू नहीं थम रहे हैं जिनका जवान बेटा 2 साल पहले आज ही के दिन उनसे छिन गया था। ऐसे में अब ये दोनों सिद्धू के चाहने वालों के साथ अपना दर्द बांट रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपने बेटे से बात कर रहे हैं। अब दिवंगत सिंगर की मां ने भी एक बेहद भावुक पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर कर दिया है। इसे देखने के बाद फैंस भी इमोशनल हो जाएंगे।
कोख उजड़ने पर जताया दुख
एक मां अपने बेटे की मौत के बाद कैसे उसके बिना बिताए दिन, घंटे, मिनट और सेकंड गिन रही हैं वो देखना वाकई दिल तोड़ देने वाला है। अब चरण कौर ने अपने अकाउंट से बेटे के साथ तस्वीर शेयर करते हुए अपने दिल के जज्बात बयां करते हुए लिखा, ‘शुभ बेटे, आज 730 दिन, 17532 घंटे, 1051902 मिनट और 63115200 सेकंड बीत चुके हैं। बेटा जब तुमने घर की दहलीज पार की तो मेरी प्रार्थनाओं का फल और विश्वास छीन गया। शाम ढलते ही, हमारे दुश्मनों ने बिना किसी पाप के मेरी कोख और बेटे को छीन लिया। अंधेरा छा गया है।’
यह भी पढ़ें: बीवी को ‘किस’ करने में हुई तकलीफ, सिंगर पति ने रोमांस के लिए दे डाली बड़ी कुर्बानी
दो साल से दुख में डूबी हुई हैं सिंगर की मां
उन्होंने आगे कहा, ‘उसके बाद खुद आशा को भी उम्मीद नहीं थी कि उम्मीद का सूरज उगेगा लेकिन बेटा गुरु महाराज को तुम्हारे ख्यालों और सपनों के बारे में पता था। इसलिए उन्होंने मुझे फिर से अपने बेटे का आशीर्वाद दिया, मेरे बेटे। मैं और तुम्हारे पिता, तुम्हारा प्यारा छोटा भाई हमेशा तुम्हें याद रखेंगे। बेशक मैं तुम्हें शारीरिक रूप से नहीं देख सकती लेकिन मैं तुम्हें अपने मन की आंखों से महसूस कर सकती हूं जो मैं दो सालों से कर रही हूं, मेरे बेटे, आज का दिन बहुत मुश्किल है बेटा।’
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
10 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
10 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
13 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
14 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
15 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
16 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
17 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines