बीवी को 'किस' करने में हुई तकलीफ, सिंगर पति ने रोमांस के लिए दे डाली बड़ी कुर्बानी

Rahul Vaidya Disha Parmar: टीवी के रोमांटिक कपल की प्राइवेट इनफार्मेशन अब दुनिया के सामने लीक हो गई है। इस कपल को शादी के बाद रोमांस करने में तकलीफ हो रही है। ऐसे में सिंगर पति ने पत्नी के लिए एक खास काम किया है और बड़ी कुर्बानी दे डाली है ताकि दोनों को किस करने में कोई तकलीफ न हो।

Rahul Vaidya Disha Parmar

Rahul Vaidya Disha Parmar

Rahul Vaidya Disha Parmar: पॉपुलर बॉलीवुड सिंगर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और एक्ट्रेस दिशा परमार (Disha Parmar) की लव स्टोरी तो पूरी दुनिया जानती है। बिग बॉस (Bigg Boss) के घर में राहुल ने दिशा के लिए पूरी दुनिया के सामने अपने प्यार का इजहार किया था। दोनों ने डेटिंग के बाद शादी कर ली और अब उनकी एक प्यारी सी बेटी भी है। लेकिन आज भी इस कपल का रोमांस बरकरार है और इनकी जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आती है। ये दोनों एक-दूसरे से कितना प्यार करते हैं ये तो इन्हें देखते ही समझ आ जाता है।

राहुल और दिशा के रोमांस में आई बाधा

लेकिन अब सुनने में आया है कि इन दोनों को रोमांस करने में तकलीफ हो रही है। दिशा को अपने पति से एक खास शिकायत है और वो उनकी एक चीज से परेशान हो गई हैं। इसी वजह से ये दोनों रोमांस भी नहीं कर पा रहे हैं। अब इन दोनों के रोमांस के बीच कौन आ रहा है इसका खुलासा भी खुद सिंगर राहुल वैद्य ने कर दिया है। उनका अब हालिया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिंगर पैपराजी को बेहद पर्सनल बात बताते हुए नजर आ रहे हैं।

सिंगर ने दी बियर्ड की कुर्बानी

राहुल की बात सुनकर आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी। दरअसल, अब एक्टर को एक जगह स्पॉट किया गया था और इस दौरान पैपराजी ने उनके नए लुक पर उनसे सवाल कर लिए। दरअसल, सिंगर अब कुछ बदले-बदले से नजर आ रहे हैं। राहुल ने अब एक अलग लुक लिया है। काफी समय बाद वो क्लीन शेव्ड दिखाई दिए हैं। ऐसे में सिंगर ने इस लुक के पीछे क्या राज है वो रिवील कर दिया। बता दें, उन्होंने अपनी बियर्ड की कुर्बानी किसी और के लिए नहीं बल्कि अपनी बीवी के लिए दी है।

दिशा को चुभती थी दाढ़ी

राहुल ने कहा, ‘मैं हॉलिडे पर था और मेरी वाइफ ने कहा कि जब मैं दाढ़ी रखता हूं तो उनको थोड़ी तकलीफ होती है। उनको मेरी दाढ़ी चुभती है। तो मैंने अपनी वाइफ के कम्फर्ट के लिए दाढ़ी हटाई है।’ यानी दिशा और राहुल के रोमांस के बीच सिंगर की दाढ़ी आ जाती थी जिसे अब सिंगर ने हटा दिया है ताकि दोनों के रोमांस में कोई कमी न आए। वहीं, राहुल का ये बयान सुनकर फैंस भी जोर-जोर से हंस रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ