---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Sidhu Moose Wala की डॉक्यूमेंट्री पर बवाल, पिता Balkaur Singh ने कोर्ट जाने की दी चेतावनी

सिद्धू मूसेवाला पर बन रही बीबीसी वर्ल्ड सर्विस की डॉक्यूमेंट्री को लेकर सिंगर के पिता बलकौर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही उन्होंने इसे बैन करने के लिए भी कहा है।

दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन लोगों के दिलों पर वो अभी भी राज करते हैं। सिद्धू मूसेवाला पर बीबीसी वर्ल्ड सर्विस की डॉक्यूमेंट्री बन रही थी और अब इसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इतना ही नहीं बल्कि सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू ने कोर्ट जाने तक की चेतावनी भी दे दी है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

सिद्धू मूसेवाला की डॉक्यूमेंट्री पर बवाल

दरअसल, ये पूरा विवाद सिद्धू मूसेवाला पर बन रही बीबीसी वर्ल्ड सर्विस की डॉक्यूमेंट्री को लेकर हुआ है। अब सिद्धू के पिता बलकौर सिंह सिद्धू ने महाराष्ट्र के डीजीपी और जुहू पुलिस स्टेशन में ऑफिशियल शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही बलकौर सिंह ने मांग की है कि इस डॉक्यूमेंट्री को बैन किया जाए। बलकौर सिंह का कहना है कि 11 जून को मुंबई के जुहू में दोपहर को 3 बजे इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की जाएगी।

---विज्ञापन---

बलकौर सिंह ने दर्ज कराई शिकायत

बलकौर सिंह का कहना है कि इसके लिए इनविटेशन भी भेजे जा चुके हैं। डॉक्यूमेंट्री में दावा किया गया है कि इसमें सिद्धू मूसेवाला की लाइफ और उनके मर्डर से जुड़ी कई अनदेखी जानकारियां दिखाई जाएंगी। वहीं, बलकौर सिंह ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि डॉक्यूमेंट्री के लिए उनसे परमिशन नहीं ली गई। उनका कहना है कि इस डॉक्यूमेंट्री की वजह से उनके बेटे की छवि को नुकसान हो सकता है।

---विज्ञापन---

बलकौर सिंह का दावा

इतना ही नहीं बल्कि बलकौर सिंह का ये भी कहना है कि डॉक्यूमेंट्री की वजह से जो कोर्ट केस चल रहा है, उस पर भी इसका असर हो सकता है। बलकौर सिंह का दावा है कि बीबीसी ने उन लोगों के इंटरव्यू भी लिए हैं, जो सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में नामजद हैं। इसके आगे उन्होंने कहा कि अगर जरूरी हुआ, तो वो कोर्ट भी जाएंगे। हालांकि, इस पर अभी तक पुलिस और बीबीसी की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

29 मई को थी सिद्धू की तीसरी बरसी

गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला को लेकर लोगों में आज भी एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। हर कोई उनको आज भी उतना ही मानता है, जितना पहले माना जाता था। 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की तीसरी बरसी थी। इस दौरान सिद्धू के परिवार की कई वीडियोज सामने आई थी, जिनमें उनके परिवार का दुख आज भी वैसा ही नजर आ रहा था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Salman Khan ने फैंस को इस अंदाज में विश की ईद, किस लुक में नजर आए भाईजान?

First published on: Jun 07, 2025 10:24 PM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

मेरा नाम नैन्सी तोमर है। मैं न्यूज24 में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हूं। मैंने हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है। Zee Media से मैंने अपने काम की शुरुआत की थी। मुझे इंडस्ट्री में 6 साल का समय हो गया है। हाल में मैं न्यूज24 के साथ काम कर रही हूं। मैं यहां पर एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हूं। मेरी दिलचस्पी मनोरंजन, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रूटीन खबरों में है।

Read More

Nancy Tomar

मेरा नाम नैन्सी तोमर है। मैं न्यूज24 में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हूं। मैंने हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है। Zee Media से मैंने अपने काम की शुरुआत की थी। मुझे इंडस्ट्री में 6 साल का समय हो गया है। हाल में मैं न्यूज24 के साथ काम कर रही हूं। मैं यहां पर एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हूं। मेरी दिलचस्पी मनोरंजन, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रूटीन खबरों में है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola