News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हमेशा ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। गॉसिप टाउन से लेकर खबरों के बाजार तक सलमान की चर्चा सुनने में आती रहती है। आज 7 जून को पूरे देश ने बकरीद यानी जिसे ईद-उल-अजहा के नाम से भी जाना जाता है, धूम-धाम से मनाया। आम से लेकर खास तक ने सभी को एक-दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी। ईद का खास मौका हो और भाईजान अपने फैंस को ईदी ना दें? ऐसा कैसे हो सकता है?
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में सलमान ने अपनी फोटो शेयर की है, जिसमें वो बेहद हैंडसम लग रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए सलमान खान ने इसके कैप्शन में लिखा है कि ईद मुबारक। साथ ही वो प्यारी-सी स्माइल करते नजर आ रहे हैं और कैमरे में देख रहे हैं। सलमान ने ब्लू कलर की टी-शर्ट पहली है और वो कैजुअल लुम में हैं। वहीं, अब सलमान के इस पोस्ट पर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं और जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
एक यूजर ने सलमान खान के इस पोस्ट पर लिखा कि आपको भी ईद की मुबारकबाद। दूसरे यूजर ने कहा कि ईद मुबारक भाईजान। तीसरे यूजर ने कहा कि ईद मुबारक जी। एक और यूजर ने लिखा कि ईद मुबारक भाईजान। इस तरह के तमाम कमेंट्स यूजर्स ने सलमान खान के इस पोस्ट पर किए हैं। इसके अलावा कुछ यूजर्स ने दिल और फायर इमोजी भी शेयर किए हैं।
गौरतलब है कि इन दिनों सलमान खान, संजय दत्त के साथ आने वाली उनकी इंटरनेशनल फिल्म को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिन इस फिल्म का टीजर भी रिलीज किया गया। बता दें कि सलमान खान और संजय दत्त की पहली हॉलीवुड फिल्म का टाइटल ‘7 डॉग्स’ है। फिल्म का टीजर बेहद दमदार है और फैंस ने इस पर जमकर प्यार लुटाया है।
वहीं, अगर सलमान खान की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘सिकंदर’ में देखा गया था। साथ ही अगर संजय दत्त की बात करें तो संजय आखिरी बार ‘द भूतनी’ में नजर आए थे। हालांकि, दोनों ही फिल्मों से बड़ी उम्मीदें थी, लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर उस तरह से परफॉर्म नहीं कर सकी। अब देखना होगा कि सलमान और संजय की हॉलीवुड फिल्म क्या कमाल करेगी?
यह भी पढ़ें- The Great Indian Kapil Show के लिए किसको मिली कितनी रकम? मेकर्स की जेब से निकले इतने नोट
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।