295 और The Last Ride ही नहीं इस गाने में Sidhu Moose Wala ने दिया था बड़ा हिंट, मौत के 3 साल बाद भी उलझी मर्डर मिस्ट्री

सिद्धू मूसेवाला की आज 29 मई को तीसरी बरसी है। सिद्धू को अपनी मौत का एहसास पहले ही हो गया था। ऐसा उनके फैंस का कहना है क्योंकि उन्होंने अपने कई गानों में इसका जिक्र किया था।

Sidhu Moose Wala

सिद्धू मूसेवाला की तीसरी बरसी।

विज्ञापन

सिद्धू मूसेवाला एक ऐसा नाम, जो आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। तीन साल पहले मशहूर पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आज 29 मई को सिद्धू की तीसरी बरसी है। मूसेवाला के चाहने वाले उन्हें हमेशा ही याद करते हैं। सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के बाद से ही ये सुनने को मिल रहा है कि उन्हें अपनी मौत का एहसास पहले ही हो गया था क्योंकि उनके गाने 295 और ‘द लास्ट राइड’ को इससे जोड़कर देखा गया। ना सिर्फ 295 और ‘द लास्ट राइड’ बल्कि सिद्धू का एक और गाना है, जिसके लिरिक्स उनके मर्डर से मिलते-जुलते हैं।

‘सेलिब्रिटी किलर’ में कही थे ये बात

सिद्धू मूसेवाला के इस गाने के अगर बात करें तो इस गाने का नाम ‘सेलिब्रिटी किलर’ है। मूसेवाला के इस गाने की एक लाइन है कि राइट विंडो बोनट ते वज्जे होए आ जेहड़े फायर, सोनिये। सेलिब्रिटी किलर की इस लाइन को भी सिद्धू के फैंस ने उनकी मौत से जोड़कर देखा है। गौरतलब है कि 295 और ‘द लास्ट राइड’ को भी लोगों ने सिद्धू की मौत से जोड़कर देखा था।

Advertisment

295 और ‘द लास्ट राइड’ से कैसे जोड़ा गया?

दरअसल, सिद्धू मूसेवाला का मर्डर 29 मई को हुआ था। इसी तारीख से लोगों ने 295 का कनेक्शन निकाला था। हालांकि, सिद्धू ने ये गाना भारतीय कानून की धारा 295 के ऊपर बनाया था। वहीं, अगर ‘द लास्ट राइड’ की बात करें तो सिद्धू के इस गाने को भी उनकी मौत से जोड़कर देखा गया था। इस गाने में सिद्धू ने कहा था कि जवानी विच जनाजा उठेगा और उनकी हत्या भी तभी हुई, तो लोगों ने इससे भी सिंगर की मौत का कनेक्शन निकाला था।

सिद्धू मूसेवाला का फैनबेस

भले ही आज सिद्धू मूसेवाला इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनका फैनबेस आज भी वैसा का वैसा ही है। आज भी सिद्धू के गाने रिलीज होते हैं और उनके गानों का वैसा ही प्यार मिलता है, जैसा सालों पहले मिलता था। सिद्धू मूसेवाला के लिए लोगों में क्रेजीनेस आज भी है और लोगों के दिलों में उनकी खास जगह है, जो हमेशा रहेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ