'शैतान' का हुआ 'मां' से सामना... बेटी का बदला लेने किस हद तक जाएगी Kajol, ट्रेलर पर पब्लिक की राय क्या?

सिनेमाघरों में एक बार फिर से ‘शैतान’ आने वाला है, लेकिन इस बार उसका सामना ‘मां’ से होगा, क्योंकि बात एक मां की बेटी की है। एक बेटी के लिए ‘मां’ यानी काजोल किस हद तक जाएगी, इसका पता फिल्म की रिलीज के बाद ही लगेगा।

Maa

'मां' के ट्रेलर पर यूजर्स का क्या कहना?

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मां’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में काजोल का एक अलग ही अवतार देखने को मिल रहा है। ट्रेलर के रिलीज होते ही फैंस में इस फिल्म के लिए एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है। हालांकि, फिल्म के रिलीज होने में अभी वक्त है, लेकिन ‘मां’ का ट्रेलर बेहद धांसू है। आइए जानते हैं कि फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद पब्लिक की क्या राय है?

‘मां’ के ट्रेलर को देख क्या बोले यूजर्स?

काजोल की फिल्म ‘मां’ के ट्रेलर की बात करें तो 2 मिनट 24 सेकंड के इस ट्रेलर में ना सिर्फ एक अलग कहानी है बल्कि काजोल भी अलग अवतार में नजर आ रही हैं। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद एक यूजर ने कहा कि कोई शब्द नहीं, प्योर ब्लॉकबस्टर। दूसरे यूजर ने कहा कि मां भी वहीं से है जहां से शैतान है, किसी के कैमियो की उम्मीद है। तीसरे यूजर ने कहा कि बहुत अच्छा ट्रेलर है, ऐसे ही लगी रहो मां।

Advertisment

विज्ञापन

विज्ञापन

लोगों को पसंद आया फिल्म का ट्रेलर

एक चौथे यूजर ने लिखा कि बहुत बढिया ट्रेलर है, मां के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। एक और यूजर ने लिखा कि अच्छा ट्रेलर है, सस्पेंस के साथ। एक और यूजर ने लिखा कि क्या कमाल का ट्रेलर है, मजा ही आ गया। इस तरह के तमाम रिएक्शन लोगों ने इस ट्रेलर को देखने के बाद दिए हैं। कुल मिलाकर काजोल की आने वाली फिल्म ‘मां’ का ट्रेलर कमाल का है और लोगों का पसंद आ रहा है। ट्रेलर को यूजर्स का पॉजिटिव रिव्यू मिला है।

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?

वहीं, अगर फिल्म की रिलीज की बात करें तो ये फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। अब फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाका करती है। ऑडियंस और मेकर्स को इससे बड़ी उम्मीदें हैं। अब फिल्म की रिलीज के बाद ही पता लगेगा कि ये टिकट खिड़की पर क्या करेगी?

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ