कहते हैं कि इंसान के कर्म ही दुनिया में उसकी छाप छोड़ जाते हैं। आज दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला भले ही हम सबके बीच नहीं हैं, लेकिन फिर भी लोगों में उनका क्रेज वैसा ही है। लोगों के दिलों में आज भी सिद्धू मूसेवाला की एक खास जगह है। ना सिर्फ सिद्धू बल्कि उनके छोटे भाई को भी लोग उतना ही प्यार करते हैं। जी हां, हाल ही में छोटे सिद्धू का बर्थडे सेलिब्रेट किया गया और इस दौरान के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
चरणजीत सिंह चन्नी भी पहुंचे
आज 17 मार्च को शुभदीप के छोटे भाई सिद्धू का बर्थडे मनाया गया। इस खास मौके पर कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी पहुंचे। इस दौरान सभी ने मिलकर छोटे शुभदीप का केक कटवाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं बल्कि इस मौके पर शुभदीप के पापा को उनके बड़े बेटे की भी याद आई।
क्या बोले बलकौर सिंह?
जी हां, अपने बड़े बेटे शुभदीप सिहं सिद्धू को याद करते हुए बलकौर सिंह ने कहा कि बड़े बेटे की कमी कभी पूरी नहीं हो सकती, लेकिन फिर भी एक बड़ा घाव भर गया है और शुभदीप के आने से थोड़ी राहत मिल गई है। उन्होंने कहा कि इसे हम ऐसे ही ले रहे हैं। गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई जबसे पैदा हुए हैं, तबसे ही वो लाइमलाइट में हैं।
Sidhu Moose Wala brother
IVF के जरिए हुआ है छोटे सिद्धू का जन्म
वहीं, अगर सिद्धू के छोटे भाई शुभदीप की बात करें तो बलकौर सिंह और चरणकौर ने बीते साल यानी 17 मार्च 2024 को अपने छोटे बेटे का वेलकम किया था। उन्होंने सोशल मीडिया छोटे सिद्धू की फोटो भी शेयर की थी। छोटे सिद्धू को भी लोगों ने वैसा ही प्यार दिया जैसा सिद्धू मूसेवाला को मिलता था। बता दें कि छोटे सिद्धू को उनकी मां चरण कौर ने IVF के जरिए जन्म दिया था।
यह भी पढ़ें- समय रैना की बढ़ी मुश्किलें, महाराष्ट्र साइबर सेल ने कॉमेडियन को भेजा दूसरा समन
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
29 mins agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
19 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
19 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
20 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
21 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
22 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
23 hrs agoLIVE: 'प्रताप' का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया
23 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
1 day agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines