समय रैना की बढ़ी मुश्किलें, महाराष्ट्र साइबर सेल ने कॉमेडियन को भेजा दूसरा समन

कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना को महाराष्ट्र साइबर सेल ने दूसरा समन भेजा है। जी हां, ऐसा लग रहा है जैसे समय की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। हालांकि, अब देखना होगा कि समय, साइबर सेल के दूसरे समन का जवाब देते हैं या नहीं?

Samay Raina

Samay Raina

मशहूर शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में रणवीर अल्लाहबादिया के भद्दे कमेंट के बाद से ही ये विवाद चर्चा में बना हुआ है। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक इसकी जमकर बातें हुई और लोगों ने इस पर नाराजगी जाहिर की। इस मामले में कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना को आज यानी 17 मार्च को महाराष्ट्र साइबर सेल के अपना बयान देने के लिए पेश होना था, लेकिन वो नहीं आए। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

समय रैना को दूसरा समन

दरअसल, ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ विवाद मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल ने समय रैना को अब दूसरा समन भेजा है। न्यूज एजेंसी एएनआई की मानें तो, समय को आज साइबर सेल के सामने बयान देने के लिए पेश होना था। अब साइबर सेल ने समय को दूसरा समन भेजते हुए 19 मार्च को बयान देने के लिए कहा है।

महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने होना था पेश

गौरतलब है कि समय रैना इस वक्त इंडिया में नहीं हैं और उन्होंने पहले भी सेल से वीडियो कॉल पर बयान लेने की रिक्वेस्ट की थी, लेकिन महाराष्ट्र साइबर सेल का साफ-साफ कहना था कि उन्हें अपना बयान देने के लिए पर्सनली आना होगा। अब देखने वाली बात होगी कि क्या समय, सेल के दूसरे समन पर अपना बयान देने के लिए आते हैं या नहीं?

अमेरिका और कनाडा के दौरे पर समय

बता दें कि समय रैना अपने शो के चलते अमेरिका और कनाडा के दौरे पर हैं। हाल ही में उनके शो को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि हर ओर उनकी आलोचना होने लगी। इस विवाद में समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया, अपूर्वा मखीजा सहित शो से जुड़े तमाम लोगों के नाम मुश्किल में फंसे हुए हैं। विवाद के बाद से ही समय सोशल मीडिया से भी गायब हैं। हालांकि, मामले में रणवीर, अपूर्वा और आशीष चंचलानी अपना-अपना बयान महिला आयोग को दे चुके हैं। साथ ही अब समय को फिर से साइबर सेल ने तलब किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ