'दिसंबर में तो मेरा…', समय रैना ने मेधा शंकर संग शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी; मजिकया जवाब हुआ वायरल

Samay Raina-Medha Shankar Wedding Rumours: समय रैना और मेधा शंकर की शादी की अफवाहें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. वहीं अब समय रैना ने मजाकिया अंदाज में इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है और फैंस के सामने अफवाहों पर फाइनली रियेक्ट किया है.

Samay Raina Medha Shankar Wedding Rumours

समय रैना ने मेधा शंकर संग शादी की अफवाहों पर किया रिएक्ट Pic Credit- Instagram

विज्ञापन

Samay Raina-Medha Shankar Wedding Rumours: कॉमेडियन समय रैना अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. एक बार फिर समय चर्चाओं में हैं, लेकिन इस बार वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं. दरअसल सोशल मीडिया पर समय रैना का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस मेधा शंकर से जोड़ा जा रहा है. दोनों की डेटिंग की अफवाहें खूब वायरल हो रही हैं. वहीं इसी के बीच मेधा शंकर और समय रैना की शादी की खबरें वायरल होने लगीं. अब समय रैना ने इस पर चुप्पी तोड़ी है. समय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मजाकिया कमेंट शेयर किया है. सोशल मीडिया पर समय रैना का ये अंदाज एक बार फिर से ऑडियंस को खूब पसंद आ रहा है. चलिए जानते हैं समय रैना ने क्या कुछ कहा है.

क्या बोले समय रैना?

समय रैना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मेधा शंकर और अपनी शादी की अफवाओं की एक स्टोरी शेयर की है. वहीं इस पोस्ट पर समय ने फनी अंदाज में लिखा, ‘दिसंबर में तो मेरा इंडिया टूर है. सॉरी शादी टालनी पड़ेगी.’ वहीं इस पोस्ट में समय रैना ने मेधा शंकर को भी टैग किया. इसके साथ ही मेधा शंकर ने भी इस स्टोरी को अपने इंस्टाग्राम पर रीपोस्ट किया और हंसने वाली इमोजी शेयर कीं.

Advertisment

समय रैना के शो में नजर आई थीं मेधा शंकर

सोशल मीडिया पर समय रैना और मेधा शंकर का ये अंदाज काफी वायरल हो रहा है. दोनों के इस मजाकिया अंदाज को फैंस पसंद कर रहे हैं. बता दें मेधा शंकर और समय रैना की डेटिंग की अफवाहें काफी टाइम से सोशल मीडिया पर वायरल हैं. इन्हीं अफवाहों के बीच मेधा शंकर को समय रैना के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के नए एपिसोड में भी देखा गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के बीच डेटिंग की अफवाहें और तेज हो गई थीं.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं रील्स

वहीं आजतक दोनों ही सितारों ने कभी भी इन अफवाहों पर चुप्पी नहीं तोड़ी, लेकिन अब जब शादी की अफवाहें तेज हुईं तो समय रैना को इन अफवाहों के खिलाफ बोलना पड़ा. सोशल मीडिया पर भी दोनों सितारों के फैंस दोनों की कपल रील्स एडिट कर रहें हैं. साथ ही सोशल मीडिया पर ये रील्स वायरल भी हो रहीं हैं. वहीं जब मेधा शंकर समय रैना के शो में गेस्ट बनकर आई थीं, तो तब भी दोनों ने अफवाहों पर कोई बयान नहीं दिया था. बता दें इस एपिसोड में मेधा के साथ वरुण धवन भी नजर आए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ