रिलीज से पहले विवादों में घिरी सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’, फिल्म पर लगा म्यूजिक चोरी का आरोप!
सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म ‘द वन’ पर लगा म्यूजिक चोरी का आरोप, रिलीज से पहले विवादों में घिरी मूवीबॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की मच अवेटेड फिल्म ‘द वन:फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है. दरअसल, गायक सरगम वैश ने फिल्म के मेकर्स पर बिना इजाजत म्यूजिक के इस्तेमाल का आरोप लगाया है.
रिलीज से पहले विवादों में घिरी ‘द वन’. (PIC-
Balaji Motion Pictures. Youtube)
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फिल्म ‘द वन:फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ रिलीज से पहले ही विवाद में फंस गई है. गायक सरगम वैश ने मूवी के मेकर्स पर बिना परमिशन के उनका गाना इस्तेमाल करने का दावा किया है. गायक ने कहा कि फिल्म ‘द वन’ के ट्रेलर में उनका गाना अयि गिरिनंदिनी का इस्तेमाल किया गया है. वहीं सरगम ने फिल्म के मेकर्स को इसे हटाने को भी कहा है. गायक ने मेकर्स से साफ कर दिया है कि अगर मूवी के ट्रेलर से उनका गाना नहीं हटाया जाता है, तो वो लीगल एक्शन लेंगे.
विज्ञापन
हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म द वन का ट्रेलर जारी किया है, जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. यह फिल्म इसी महीने 25 सितंबर 2026 को रिलीज होने वाली है. इस मूवी को दोनों स्टार के फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दरअसल, इस मूवी की रिलीज डेट को दो बार बदला भी गया है. लेकिन अब यह मूवी सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.
आपको बता दें कि सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म ‘द वन:फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ पर म्यूजिक चोरी करने का आरोप लगा है. दरअसल, गायक सरगम वैश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा, ‘हाल ही में मैंने ‘THE VVAAN का ट्रेलर देखा है, जिसमें मेरे ओरिजिनल गाने को यूज किया गया है. इस गाने को इस्तेमाल करने से पहले मेरी इजाजत नहीं ली गई थी.
विज्ञापन
उन्होंने आगे यह भी कहा कि यह गाना मेरे लिए काफी अहम है. क्योंकि मैंने इसके लिए एक बड़े म्यूजिक लेबल के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर चुका हूं. वहीं सरगम ने कहा की इस तरह से बिना परमिशन के गाना इस्तेमाल करने से मेरे मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट पर भी भारी असर पड़ सकता है. सिंगर ने आग कहा कि मैं मूवी की सभी टीमों से गुजारिश करता हूं कि वे मेरा म्यूजिक हटा दें और मुझसे सीधे तौर पर संपर्क करें. सिंगर ने यह भी साफ किया है कि अगर मूवी के मेकर्स के पास अगर गाने के इस्तेमाल की इजाजत या लाइसेंस है, तो आप इस बात की जानकारी मुझे दें.