Sidharth Malhotra On Wedding Video: फिल्म निर्देशक-निर्माता करण जौहर (Karan Johar) के चैट शो ‘कॉफी विद करण 8’ (Koffee With Karan 8) के लेटेस्ट एपिसोड में सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और वरुण धवन (Varun Dhawan) ने साथ में एंट्री मारी। साथ ही शो में दोनों की पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशन लाइफ तक कई राज फैंस के सामने खुले। इसी दौरान सिद्धार्थ ने ये भी बताया कि वो नहीं चाहते थे कि कियारा आडवाणी ( Kiara Advani) शादी का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करे।
एक्टर ने बताया कि वो इस बात के खिलाफ थे, लेकिन कियारा और मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के कहने पर उन्होंने वीडियो शेयर करने पर हामी भरी थी। दो साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद सिद्धार्थ और कियारा ने इसी साल फरवरी में शादी की थी। दोनों की डेटिंग साल 2021 में आई फिल्म ‘शेरशाह’ के दौरान शुरू हुई थी। दोनों की शादी से उनके फैंस बेहद खुश भी हैं।
शादी के वीडियो शेयर नहीं करना चाहते थे Sidharth Malhotra
दोनों बॉलीवुड में सबसे पसंदीदा कपल में से एक हैं। जब सिद्धार्थ ‘कॉफ़ी विद करण 8’ के हालिया एपिसोड में नजर आए तो उन्होंने अपनी शादी से जुड़ी दिलचस्प बातें शेयर करते हुए बताया कि वो नहीं चाहते थे कि शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जाए। हालांकि, जब कियारा ने दोनों की शादी का वीडियो शेयर किया था तब फैंस खुशी से पागल हो गए थे। दोनों की शादी का वीडियो काफी लंबे समय तक चर्चाओं में भी रहा था और बहुत पसंद भी किया गया था।
यह भी पढ़ें: जब My Name Is Khan के सेट से करण जौहर ने Varun-Sidharth को दिखाया था बाहर का रास्ता, KWK 8 में खुला राज
Kiara ने बताई थी इसके पीछे की वजह
अपनी शादी के वीडियो के बारे में बात करते हुए सिद्धार्थ ने कहा, ‘ऐसा करना प्लान का हिस्सा नहीं था। मैं सोशल मीडिया पर वीडियो डालने के बिल्कुल खिलाफ था, लेकिन ऐसा करने का श्रेय मनीष और कियारा को जाता है। कियारा और मनीष ने मुझसे कहा था कि इस डाल देते हैं, क्योंकि मुझे लग रहा था कि यह जबरदस्ती सा लग सकता है और हम दिखावा करने की कोशिश कर रहे हैं’।
इससे पहले सिद्धार्थ के ऐसा करने के पीछे की वजह के बारे में बात करते हुए कियारा ने भी बताया था, ‘सिड बहुत ही प्राइवेट पर्सन हैं। वो नहीं चाहते कि शादी का ढिंढोरा पीटा जाए। वो इसे प्राइवेट ही रखना चाहते थे’।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
4 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
6 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
7 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
7 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
9 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
9 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
20 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines