Sidharth-Kiara New Year: साल 2024 का आगाज हो चुका है। हर कोई इसे अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेट कर रहा है। अब नए साल का खास मौका हो और बॉलीवुड सेलेब्स पीछे रह जाएं ऐसा तो हो नहीं सकता। सेलेब्स ने इस खास अवसर को बहुत ही खास तरीके से मनाया। सभी के फोटोज और वीडियोज सामने आए हैं। करीना कपूर से लेकर आलिया भट्ट तक सभी ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरों से सोशल मीडिया का पारा बढ़ा दिया है। इस खास मौके को और खास बनाने के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने भी अपनी पहली फोटोज शेयर की हैं। जिसमें वह बर्फीली वादियों में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
सिद्धार्थ और कियारा शादी के बाद अपना पहला न्यू ईयर मनाया है। कपल कुछ दिन पहले ही मुंबई से छुट्टियां मनाने के लिए निकला था। इस साल इस कपल ने नया साल सेलिब्रेट करने के लिए बर्फीले स्पॉट को चुना। वेकेशन से दोनों की पहली फोटोज सामने आई हैं। जिसमें वह स्नोबोर्डिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ने आंखों पर चश्मा पहन रखा है और सर्दियों के कपड़ों में बहुत ही कूल नजर आ रहे हैं।
कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम अटाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें सिद्धार्थ उनके साथ सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए कियारा आडवाणी ने बताया कि वह जिस खास चीज को लेकर वह वेकेशन पर गई हैं, वह क्या है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘2023 की ऐसी बहुत सी चीजें हैं, जिसके लिए मैं धन्य हूं। 2024- तुम्हारे लिए आ रही हूं बेबी, हैप्पी न्यू ईयर। नोट- उसको काला चश्मा बहुत पसंद है और हमारे पास चार हैं।’
करण जौहर ने की प्यार की बरसात
कियारा और सिद्धार्थ की इस फोटो पर फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट करके जमकर तारीफों के पुल बांध रहे हैं। इस पोस्ट पर करण जौहर ने दिल वाले इमोजी की बरसात कर दी है। वहीं मनीष मल्होत्रा भी दिल वाली इमोजी के साथ प्यार लुटा रहे हैं। एक शख्स ने नए साल की बधाई देते हुए लिखा, ‘हैप्पी न्यू ईयर मिस्टर एंड मिसेज मल्होत्रा।’ वहीं एक और शख्स ने कहा, ‘स्विट्जरलैंड से ये दिल मांगे मोर मूमेंट।’ इसके अलावा और भी कई सारे फैंस ने नए साल की शुभकामनाएं दी हैं।