आज दुल्हन बनेगी Aamir Khan की लाडली Ira Khan! जोर-शोर से चल रही तैयारी

Ira Khan-Nupur Shikhare Wedding: आमिर खान की बेटी इरा खान (Ira Khan) आज नुपुर शिखरे (Nupur Shikhare) के साथ शादी के बंधन में बंध जाएगी।

Ira Khan-Nupur Shikhare Wedding

instagram

Ira Khan-Nupur Shikhare Wedding: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान (Ira Khan) आज दुल्हन बनेगी। इरा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे (Nupur Shikhare) के साथ आज शादी के बंधन में बंध जाएगी। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इरा और नुपुर की शादी की डेट 3 जनवरी, 2024 बताई जा रही है।

आमिर की लाडली की शादी के तैयारियां जोर-शोर से चल रही है, जिसका लेटेस्ट वीडियो भी सामने आ गया है। साथ ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जोर-शोर से चल रही तैयारी Ira Khan की शादी की तैयारियां

विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर इरा खान की शादी के वेन्यू का लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इरा की शादी का वेन्यू लाइटों से जगमगा रहा है। विरल भयानी ने इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि ये इरा की शादी का वेन्यू है और आज आमिर खान की बेटी की शादी है। जैसे ही वीडियो सामने आया तो सोशल मीडिया पर छा गया। वहीं, अब यूजर्स भी इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

Aamir Khan Daughter Ira Khan wedding

instagram

यूजर्स दे रहे बधाई

एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि बहुत बधाइयां। दूसरे यूजर ने लिखा कि नए जीवन की शुभकामनाएं। तीसरे यूजर ने लिखा कि बहुत ही शानदार। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस वीडियो पर कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि शादी के बाद ये कपल 10 जनवरी को मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन देगा। इस रिसेप्शन में फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।

लंबे टाइम से एक-दूसरे के साथ हैं इरा-नुपुर 

रिपोर्ट्स की मानें, तो इरा और नुपुर साल 2020 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं, अब इन दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया है और दोनों बहुत जल्द शादी के बंधन में भी बंधने वाले है। इरा और नुपुर की शादी की तैयारियां जोरो पर है। साथ ही फैंस को भी दोनों की शादी की फोटोज का बेसब्री से इंतजार है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ