Ram Charan Birthday: फैंस ने राम चरण को दिया जन्मदिन का खास तोहफा, वीडियो हुआ वायरल
Edited By Nancy Tomar

Ram Charan Birthday
Edited By Nancy Tomar

Ram Charan Birthday
Ram Charan Birthday: ऑस्कर में धाक जमाने के बाद टॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रामचरण (Ram Charan) ने फिर से काम पर वापसी कर ली हैं।
आज साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan Birthday) का बर्थडे है। एक्टर आज अपना 38वां बर्थडे मना रहे हैं। एक्टर के जन्मदिन पर उनके फैंस ने भी उन्हें खास तोहफा दिया है, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) फिल्म आरआरआर (RRR) से पैन इंडिया स्टार बन गए हैं। साथ ही ‘नाटू-नाटू’ (Naatu Naatu) को ऑस्कर अवॉर्ड मिलने के बाद वह पूरी दुनिया में फेमस हो चुके हैं और अभिनेता राम चरण की जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है।
Happy Birthday @AlwaysRamCharan sir. A spcl tribute to you on your Birthday !! can't forget these songs evenafter 13years !!#RamCharan𓃵 #RC15 #OrangeSpecialShows #OrangeReRelease #OrangeMovie #Orange4K #orangespecialshow @NagaBabuOffl@KChiruTweets@geneliad @HarrisJayaraj3 pic.twitter.com/G3jeEzMeIh
— Mr.Mahesh (@stylishmahesh) March 25, 2023
राम चरण के जन्मदिन के खास मौके पर ट्विटर पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि राम चरण के फैंस उनकी फिल्म ऑरेंज के रूबा रूबा गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। साथ ही इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि- ‘हैप्पी बर्थडे राम चरण. आपके बर्थडे पर एक स्पेशल ट्रिब्यूट। 13 साल बाद भी इस गाने नहीं भुलाया जा सकता है।’
बता दें कि राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म आरआरआर के ‘नाटू नाटू’ को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। ये फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म के गाने ने पूरी दुनिया में धूम मचा रखी है। साथ ही इस गाने को राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव ने अपनी आवाज दी है और एमएम कीरावानी ने अपने म्यूजिक से इसे सजाया है।
वहीं, बीते दिन भी एक्टर के जन्मदिन से पहले उनकी को-स्टार कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और डायरेक्टर एस शंकर (S Shankar) समेत पूरी स्टार कास्ट ने एक्टर के जन्मदिन का प्री-बर्थडे सेलिब्रेट किया था, जिसके फोटोज भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: