सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर की ऐसी पोस्ट तो यूजर्स ने पूछा कियारा आडवाणी प्रेग्नेंट हैं क्या?

Sidharth Malhotra And Kiara Advani Pregnancy Rumors: क्या सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी प्रेग्नेंट हैं? तभी को देखिए ना सिद्धार्थ के एक पोस्ट पर फैंस जमकर प्रेग्नेंसी वाले कमेंट्स कर रहे हैं। फैंस ने जैसे ही सिद्धार्थ का लेटेस्ट पोस्ट देखा उन्होंने ‘सिडकियारा’ को बधाई देना भी शुरू कर दिया। आखिर वो कौन सा पोस्ट है जिसके बारे में बात हो रही है और क्या सच में कियारा आडवाणी प्रेग्नेंट हो गई हैं। चलिए आपको बताते हैं।

Sidharth Malhotra And Kiara Advani Pregnancy Rumors

Sidharth Malhotra And Kiara Advani Pregnancy Rumors

विज्ञापन

Sidharth Malhotra And Kiara Advani Pregnancy Rumors: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बॉलीवुड के पावर कपल हैं। इस कपल की काफी फैन फॉलोइंग है। लोग इन दोनों को ही काफी पसंद करते हैं। बस इसलिए कुछ लोग इस बात का फायदा भी उठा लेते हैं। इसी तरह से एक फेक फैन पेज ने सिद्धार्थ के फैनडम का फायदा उठाते हुए उन्हीं के एक फैन से लाखों की ठगी कर डाली। इस बात की जानकारी जब ‘शेरशाह’ फेम एक्टर को हुई तो उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने सभी फैंस को आगाह किया।

एक फैन ने किया ठगी का दावा

दरअसल अमेरिका की रहने वाली एक सिद्धार्थ की फैन ने दावा किया था कि दो लड़कियों, जिन्होंने कथित रूप से अपना नाम अलीजा और हुसना परवीन बताया उन्होंने सिद्धार्थ की जान को खतरा बताते हुए उनसे 50 लाख रुपये की ठगी की है। फैन के मुताबिक उन्हें यकीन दिलाया गया कि सिद्धार्थ की जान को उनकी पत्नी कियारा आडवाणी से खतरा है। बस इसके बाद फैन ने गंभीरता को समझते हुए 50 लाख रुपये एक्टर के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। वो अकाउंट सिद्धार्थ मल्होत्रा का नहीं था बल्कि दो इन लड़कियों ने ठगी के मकसद से अपने ही अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करा लिए।

Advertisment

सिद्धार्थ ने फैंस को किया आगाह

सिद्धार्थ ने इसी ठगी के बारे में पोस्ट करते हुए अपने सभी फैंस से अपील की है कि वो इस भी फ्रॉड्स से दूर रहे और वो किसी भी ऐसे ग्रुप का हिस्सा नहीं हैं। सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पोस्ट करते हुए लिखा- मुझे पता चला है कि कुछ फ्रॉड एक्टिविटी और स्कैम सोशल मीडिया पर मेरे नाम से हो रही है। उन्होंने दावा किया है कि मैं अपने परिवार और समर्थकों से पैसा मांग रहा हूं। मैं बताना चाहता हूँ कि न तो मैं ऐसा कुछ कर रहा हूं, न ही मेरे परिवार के कोई सदस्य या मेरे समर्थक सोशल मीडिया पर ऐसे किसी काम में शामिल हैं। अगर आपको ऐसी कोई जानकारी मिले तो कृपया उस पर शिकायत करें और झूठी जानकारी को फैलाएं नहीं। मेरे फैंस मेरी सबसे बड़ी समर्था हैं। आपका विश्वास और सुरक्षा मेरे लिए महत्वपूर्ण हैं। बिग लव और हग।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

विज्ञापन

सिद्धार्थ के पोस्ट पर प्रेग्नेंसी वाले कमेंट्स

सिद्धार्थ के इस पोस्ट के बाद कई फैंस ने कमेंट किया। इस पोस्ट को देखकर कई फैंस को तो ऐसा लगा कि सिद्धार्थ ने उन्हें गुड न्यूज दी है। दरअसल कई लोगों ने कमेंट्स करते हुए पूछा कि कहीं सिद्धार्थ और कियारा प्रेग्नेंट तो नहीं हो गए। एक यूजर ने लिखा कि- क्या सिर्फ मुझे लगा कि कियारा प्रेग्नेंट हो गई हैं? वहीं एक और यूजर ने लिखा- मुझे तो लगा कि कियारा प्रेग्नेंट हो गईं। वहीं एक यूजर तो बहुत ही निराश दिखे ये जानकर कि ये पोस्ट प्रेग्नेंसी के बारे में नहीं है। सिद्धार्त के इस पोस्ट पर उन्हें कई कमेंट्स में फैंस ने सपोर्ट भी किया। उन्हें फैंस ने ढेर सारा प्यार दिया। कई लोगों ने कहा कि उनके मन में सिद्धार्थ के लिए प्यार और इज्जत और भी बढ़ गई है।

Sidharth Malhotra And Kiara Advani Pregnancy Rumors

Sidharth Malhotra And Kiara Advani Pregnancy Rumors

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ