Sidharth-Kiara Wedding Video: बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत कपल इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए है। साथ ही कपल के शादी के फोटोज ने भी हर तरफ तहलका मचा रखा हैं, लेकिन अब सिड और कियारा की शादी का एल्बम भी सामने आ गया है।
बता दें कि कियारा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कपल बहुत खूबसूरत लग रहा है। कियारा ने अपने शादी के एल्बम को शेयर करके एक बार फिर सबका दिल जीत लिया है और लोगों को कपल की बॉन्डिंग और केमिस्ट्री बहुत पसंद आ रही हैं।
सिड-कियारा की शादी का ड्रीमी वीडियो आया सामने
बता दें कि सिड-कियारा ने अपनी शादी का ड्रीमी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। किल्प में देखा जा सकता है कि सिड और कियारा किसी राजा-रानी से कम नहीं लग रहे हैं। साथ ही कियारा ने बहुत ही खूबसूरत अंदाज में एंट्री की है।
इसके बाद जब कियारा सिड को वरमाला पहनाती है, तो दूल्हे राजा अपने नखरें दिखाते हैं। साथ ही वरमाला के बाद कपल लिप किस भी करते हैं, जिसे देखकर हर किसी का दिल भर जाता है। बता दें कि कपल ने राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में 7 फरवरी को सात फेरे लिए और एक-दूजे के हो गए।
शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल
साथ ही बतातें चले कि शादी के बाद कपल ने अपनी शादी का फोटो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने ‘शेरशाह’ मूवी का एक डायलॉग कैप्शन में लिखा था। कपल ने लिखा था कि ‘अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई है।’ हम अपनी आगे की जर्नी के लिए आपका आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं।’
अब मुंबई में होगा रिसेप्शन
बतातें चलें कि इन दोनों की शादी की फोटोज को देखकर सभी बहुत खुश है और कपल के फोटोज पर खूब लाइक्स भी आ रहे हैं, जो अब सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा लाइक्स वाली फोटोज बन गई हैं। दिल्ली में रिसेप्शन के बाद अब कपल की शादी का रिसेप्शन मुंबई में होगा, जिसके लिए सिड-कियारा मुंबई के लिए रवाना होंगे।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
10 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
11 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
12 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
12 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines