Sidharth-Kiara Wedding: सोशल मीडिया पर छाए सिड-कियारा, कपल को शादी की फोटोज पर मिले इतने लाइक्स
Edited By Nancy Tomar

celebrities wedding photos
Edited By Nancy Tomar

celebrities wedding photos
Sidharth-Kiara Wedding: बॉलीवुड के स्टार कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी के बाद कपल ने अपनी शादी की फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसके बाद कपल की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
जैसे ही फैंस ने दोनों की शादी की फोटोज को देखा तो लाइक्स की बारिश कर दी और अब इन दोनों की शादी की फोटोज इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा लाइक्स हासिल करने वाली फोटो बन गई है। इसके पहले कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की फोटोज ने भी सबसे ज्यादा लाइक्स हासिल किए थे।

Sidharth Kiara Wedding update
बता दें कि सिड-कियारा की शादी की फोटोज ने 23 मिलियन लाइक्स हासिल कर लिए हैं और कटरीना-विक्की को 20.4 मिलियन लाइक्स ही मिल पाए थे। इसके साथ ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की फोटोज पर केवल 13.19 मिलियन लाइक्स आए थे।
और पढ़िए – Pathaan Breaks Record: ‘पठान’ ने ‘महावीर सिंह फोगाट’ को दी पठखनी, 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Sidharth-Kiara
इन दिनों सोशल मीडिया पर केवल सिड और कियारा की शादी की फोटोज ही छाईं हुई हैं, जिसे देखकर फैंस भी बहुत खुश हो रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि फैंस दोनों की फोटोज देखकर उनकी तारिफ भी कर रहे हैं।

Sidharth Kiara
बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत कपल सिड-कियारा के फैंस ने उनके शादी के फोटोज को बहुत प्यार दिया है। फैंस ने कपल के शादी के फोटोज पर लाइक्स की बारिश करते हुए सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और इन दोनों के फोटोज को 23 मिलियन लाइक्स मिले हैं।

Katrina-Vicky
बता दें कि सिड-कियारा से पहले कटरीना-विक्की के शादी के फोटोज को सबसे ज्यादा लाइक्स मिले थें और इनकी फोटोज पर 20.4 मिलियन लाइक्स आए थे।

Alia-Ranbir
इतना ही नहीं बल्कि फैंस को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का भी बहुत एक्साइटमेंट छा और जब इन दोनों ने पिछले साल अप्रैल में शादी की, तो फैंस बहुत खुश हुए और इनकी फोटोज को खूब प्यार दिया। इनकी शादी की फोटोज को भी लोगों ने काफी संख्या में पसंद किया। बता दें कि कपल की फोटो पर 13.19 मिलियन लाइक्स आए थे।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: