Sidharth Kiara Wedding Update: बॉलीवुड के स्टार कपल सिद्धार्थ और कियारा अपने रिसेप्शन के लिए दिल्ली आ चुके हैं। साथ ही सभी न्यूली वेड कपल के रिसेप्शन की तैयारियों में जुटे हैं।
कियारा-सिड की शादी का रिसेप्शन 9 यानी आज दिल्ली में होगा और इसके बाद कपल 10 फरवरी को मुंबई के लिए रवाना होगा और 12 फरवरी को मुंबई में इनकी शादी का रिसेप्शन होगा।
बता दें कि 7 फरवरी को इन दोनों की शादी राजस्थान के जैसलमेर में हुई है और शादी में कई VVIP मेहमानों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। शादी के बाद कियारा पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपने ससुराल आ चुकी हैं और इस दौरान दोनों ने ट्विंनिंग करते हुए रेड कलर का मैचिंग आउटफिट पहना।
गुलाबी चूड़े, मंगलसूत्र और सिंदूर में क्यूट लगी कियारा
बता दें कि सिड-कियारा को जब दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया तो सभी इनको देखकर बहुत खुश हुए। साथ ही कियारा और सिड के लुक की भी सभी ने तारीफ की और इस दौरान दोनों ने रेड आउटफिट पहना था। इतना ही नहीं बल्कि कियारा ने रेड सूट के साथ गुलाबी चूड़े, मंगलसूत्र और कान में झुमके पहने थे, जिसमें वो बहुत सुंदर लग रही थी।
और पढ़िए – Sidharth-Kiara Wedding: करण जौहर ने सिद्धार्थ-कियारा को दी बधाई, लिखा- मैजिकल लव स्टोरी
साथ ही उन्होंने सिंदूर भी लगाया था, कियारा के इस लुक को देखकर कोई भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाया। इतना ही नहीं बल्कि सिड-कियारा ने अपनी शादी की मिठाई भी पैपराजी को बांटी हैं, जिसके फोटोज अब जमकर वायरल भी हो रही हैं।
खास अंदाज में हुआ सिड-कियारा का स्वागत
सिड-कियारा के खास अंदाज को देखकर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं और कमेंट्स कर अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं। साथ ही जब सिड-कियारा दिल्ली पहुंचे तो बहुत ही भव्य तरीके से दोनों का स्वागत हुआ।
दरअसल, जैसे ही दोनों दिल्ली पहुंचे तो ढोल के साथ कपल का स्वागत किया गया, जिसका वीडियो भी अब जमकर वायरल हो रहा हैं। इतना ही नहीं इन दोनों के स्वागत में मल्होत्रा के कुछ सदस्य डांस भी कर रहे हैं। इसके साथ ही कियारा और सिड भी डांस करते हैं।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
3 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
7 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
7 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
8 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
9 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
10 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
11 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines