Sidharth-Kiara Wedding Reception: बॉलीवुड के स्टार कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 7 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर में सार फेरे लेकर एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इन दिनों कपल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और सभी न्यूलीवेड कपल के बारे में हरएक अपडेट जानना चाहते हैं।
साथ ही कपल की फोटोज और वीडियो भी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है और हर कोई बार-बार इनके फोटोज और वीडियो को देख रहा है। अब सिड-कियारा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है, जहां दोनों के लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खिंचा। साथ ही इस दौरान भी सिड-कियारा ने पैपराजी को मिठाइयां बांटी और खुशी मनाई।
और पढ़िए –राखी सावंत के पति आदिल दुर्रानी को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा
मुंबई के इस होटल में होगा सिड-कियारा का रिसेप्शन
बता दें कि 12 फरवरी यानी आज कपल की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन मुंबई में होने वाला है। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल होने वाली है। साथ ही मुंबई में रिसेप्शन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकीं है।
बतातें चलें कि जिस होटल में सिड-कियारा का रिसेप्शन होने वाला है, वह बहुत ही महंगा है और सितारों के बीच बहुत मशहूर भी है। खबरों की मानें तो आज रात लगभग 8:30 बजे से सिड-कियारा की रिसेप्शन पार्टी शुरू हो जाएगी और यह रिसेप्शन होटल सेंट रेजिस में होने वाला है।
इस लुक में दिखें सिड-कियारा
खबरों के मुताबिक आज यानी 12 फरवरी को मुंबई में कपल की शादी का रिसेप्शन होगा, जिसके लिए कपल बीती शाम मुंबई भी पहुंच चुका है। साथ ही इस दौरान कियारा ने यलो और व्हाइट कलर का सूट पहना था और सिद्धार्थ इस दौरान ऑल व्हाइट लुक में नजर आए।
और पढ़िए –Bigg Boss 16 Update: सलमान खान ने की ‘बिग बॉस 16’ के विजेता की घोषणा? फोटो वायरल
इस दौरान कपल ने पैपराजी को खुलकर पोज दिए और मिठाइयां भी बांटी। साथ ही इस दौरान कियारा मंगलसूत्र और वेडिंग रिंग पहने और मांग में सिंदूर लगाए नजर आईं, जो उन्हें बिल्कुल नई-नवेली दुल्हन का लुक दे रहा था। इस दौरान दोनों बहुत खूबसूरत लग रहे थे।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
12 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
14 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
16 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
17 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
18 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
19 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
19 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
20 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines