राखी सावंत के पति आदिल दुर्रानी को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा
Edited By Amit Kasana

राखी सावंत और आदिल दुर्रानी
Edited By Amit Kasana

राखी सावंत और आदिल दुर्रानी
Rakhi Sawant: एक्ट्रेस राखी सावंत के पति आदिल दुर्रानी को कोर्ट ने बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने आदिल दुर्रानी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। दरअसल, राखी सावंत ने आदिल दुर्रानी पर उनके पैसों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। अभिनेत्री ने आदिल पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। सुनवाई , जहां जज ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
अभिनेत्री का यह दावा है कि आदिल ने घर पर आकर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इस बारे में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत के बाद पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार किया। वहीं, मीडिया को दिए बयान में राखी सावंत ने कहा, ‘एक दिन सुबह वह मुझे घर में मारने आया। मैंने तुरंत पुलिस को बुला लिया।
और पढ़िए – Sidharth-Kiara Wedding: दिल्ली में 9 और मुंबई में इस दिन होगा रिसेप्शन, शादी में ये था बहुत खास
न्यायिक हिरासत में भेजे गए राखी सावंत के पति आदिल दुर्रानी
एक्ट्रेस ने घरेलू हिंसा जैसे कई गंभीर आरोप लगाते हुए दर्ज कराई है FIR #RakhiSawant #AdilDurrani #rakhisawantwedding pic.twitter.com/pU4JGCBFxU
— News24 (@news24tvchannel) February 8, 2023
राखी का आरोप है कि आदिल घर आकर मुझे धमकी दे रहा है। उसने घर पर आकर मुझे मारा है। मैं डर गई हूं। उसने कहा कि मैंने उसे बदनाम किया है।’ राखी सावंत ने कहा कि आदिल अब उससे अलग हो गया है और अब वह अपनी दूसरी गर्लफ्रेंड के साथ रह रहा है।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: