Sidharth-Kiara Wedding Reception: बॉलीवुड के स्टार कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इन दिनों कपल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और सभी न्यूलीवेड कपल के बारे में हरएक अपडेट जानना चाहते हैं।
सिड-कियारा ने राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए थे। इसके बाद कपल दिल्ली आ गया था और अब कपल मुंबई में अपनी शादी के रिसेप्शन के लिए रवाना होगा। सिड-कियारा ने बीती रात अपनी शादी के रिसेप्शन को होस्ट किया, जो दिल्ली के द लीला पैलेस में हुआ। जिसमें सिद्धार्थ के दिल्ली में रहने वाले दोस्तों और रिश्तेदारों ने हिस्सा लिए था।
और पढ़िए – Gadar 2 में मचेगा जबरदस्त धमाल, सनी देओल को टक्कर देगा ये खूंखार विलेन
लीला पैलेस में हुआ रिसेप्शन
बता दें कि सिड और कियारा दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित लीला पैलेस पहुंचे, जहां उनकी रिसेप्शन पार्टी हुई। साथ ही इस दौरान सिद्धार्थ और कियारा मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए नजर आए। इस दौरान सिड कैजुअल लुक में नजर आए और दिल्ली के बाद अब वो मुंबई के लिए रवाना होंगे।
यूं तो सिड-कियारा मीडिया से दूरी बनाते दिखे, लेकिन पैपराजी ने उन्हें घर से निकलते हुए स्पॉट किया था और कपल ने उन्हें पोज भी नहीं दिया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो न्यूली वेड कपल का 12 फरवरी मुंबई में रिसेप्शन है।
सिड-कियारा ने शेयर की फोटोज
बता दें कि शादी के बाद कपल ने अपनी शादी का फोटो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने ‘शेरशाह’ मूवी का एक डायलॉग कैप्शन में लिखा था। कपल ने लिखा था कि ‘अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई है।’ हम अपनी आगे की जर्नी के लिए आपका आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं।’
और पढ़िए – Bigg Boss 16 Winner: प्रियंका चाहर चौधरी बनी बिग बॉस 16 की विनर? ट्रॉफी वाली फोटो वायरल
बतातें चलें कि इन दोनों की शादी की फोटोज को देखकर सभी बहुत खुश है और कपल के फोटोज पर खूब लाइक्स भी आ रहे हैं, जो अब सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा लाइक्स वाली फोटोज बन गई हैं। दिल्ली में रिसेप्शन के बाद अब कपल की शादी का रिसेप्शन मुंबई में होगा, जिसके लिए सिड-कियारा मुंबई के लिए रवाना होंगे।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
थिएटर से बॉलीवुड तक, ऐसे बने नाना पाटेकर एक्टिंग के 'बादशाह'
9 mins agoनिधन से पहले क्या कर रहे थे नाना पाटेकर? चार दिन पुराना VIDEO आया सामने
11 mins agoकभी पीते थे रोज 60 सिगरेट, जानें नाना पाटेकर ने कैसे छोड़ी थी स्मोकिंग
45 mins ago'अग्नि साक्षी' से 'वेलकम' तक, नाना पाटेकर के वो 5 सीन्स जो बने आइकॉनिक
1 hr ago80 करोड़ की संपत्ति, फिर भी 1BHK फ्लैट में क्यों रहते थे नाना पाटेकर, जानें
1 hr agoकौन हैं नाना पाटेकर की पत्नी? IIT छोड़ चुनी एक्टिंग
1 hr agoNana Patekar Upcoming Movies: नाना पाटेकर इन 2 फिल्मों में आएंगे नजर
1 hr agoLive: नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड में पसरा मातम
1 hr agoनाना पाटेकर का कैसे हुआ निधन? घर में मिले थे बेहोश, अस्पताल में हुई मौत
2 hrs agoबचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines