Sidharth Kiara Wedding: बॉलीवुड के स्टार कपल सिड और कियारा 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए है। देर रात कपल ने शादी के फोटोज को शेयर किया, जिसके बाद सभी उनको बधाई दे रहे हैं। शादी के बाद जब लोगों ने इन दोनों के फोटोज को देखा तो सोशल मीडिया पर मीम्स का सैलाब आ गया।
साथ ही लोगों ने कपल के फोटोज पर कमेंट्स कर उन्हें बधाई दी हैं। इतना ही नहीं बल्कि सिड-कियारा की शादी बहुत ही खास रही है और इन दोनों की शादी में मेहमानों की खातिरदारी में भी कोई कसर नहीं छोडी गई। साथ ही कपल के आउटफिट से लेकर शादी का खाना भी शाही अंदाज वाला था। साथ ही कपल ने अपनी ग्रैंड वेडिंग में मेहमानों को कस्टमाइज तोहफे भी दिए हैं।
दिल्ली में 9 और मुंबई में 12 को होगा रिसेप्शन
बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा की शादी के बाद दिल्ली में 9 फरवरी को रिसेप्शन होगा, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने तमाम रिश्तेदारों, करीबियों और अन्य हस्तियों को पार्टी देंगे। इसके बाद 10 फरवरी को सिद्धार्थ और कियारा मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे और 12 फरवरी को मुम्बई में रिसेप्शन होगी, जिसमें तमाम लोगों रहेंगे।
और पढ़िए – Sidharth-Kiara Wedding: करण जौहर ने सिद्धार्थ-कियारा को दी बधाई, लिखा- मैजिकल लव स्टोरी
आज शाम दिल्ली आएंगें सिड-कियारा
आज शाम को लगभग 5.45 बजे कपल दिल्ली के प्राइवेट टर्मिनल पर पहुंचेगा और शादी के बाद उनका ये पहला पब्लिक एपियरेंस होगा।
कियारा की ज्वैलरी और लुक में बहुत कुछ था खास
सिड और कियारा ने अपनी शादी में मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए आउटफिट और ज्वैलरी को पहना था। बता दें कि डायमड कट ज्वैलरी की हर चीज बेहद खास थी और कियारा की हर चीज बहुत सुंदर लग रही थी।
Sidharth Kiara Wedding
कियारा की कलीरें बेहद खास
कियारा की कलीरें भी बहुत खास थी, जिन्हें मृणालिनी चंद्रा ने डिजाइन किया था। कियारा की कलीरों में सिद्धार्थ के पालतू डॉग ऑस्कर को श्रद्धांजलि देते हुए कियारा ने अपने कलीरों पर उसकी फोटो बनवाई थी और अपने और सिद्धार्थ के नाम के अक्षर ‘केएस’ को भी कलीरों में लिखवाया था।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
8 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
9 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
11 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
12 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
14 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
14 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
15 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines