हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sidharth-Kiara At Award Show: शादी के बाद अवॉर्ड फंक्शन में पहली बार स्पॉट हुए सिड-कियारा, इस लुक में नजर आया कपल

विज्ञापन
Sidharth Malhotra and Kiara Advani at a award show

Sidharth-Kiara At Award Show: बॉलीवुड (bollywood news) के पॉपुलर कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) इन दिनों अपनी शादी (sid-kiara wedding) को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।

हाल ही में अब कपल को एक अवॉर्ड फंक्शन में स्पॉट किया गया। शादी के बाद कपल ने पहली बार किसी अवॉर्ड फंक्शन (award function) में एक साथ एंट्री की है।

और पढ़िए –Selfiee Box Office Collection Day 2: ‘खिलाड़ी कुमार’ की लगातार 5वीं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम, कलेक्शन बेहद निराशाजनक

विज्ञापन

इस लुक में नजर आया कपल

इस दौरान कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने पीले कलर की साड़ी पहनी थी, जिसमें एक्ट्रेस ने अपना बैचलर वाला लुक फिर से अपनाया था। साथ ही सिद्धार्थ ने भी फॉर्मल फिट ब्लैक शर्ट, ब्लैक पैंट और सिल्वर कोट पहना था।

न मंगलसूत्र, ना मांग में सिंदूर

बता दें कि कियारा ने पीली साड़ी तो पहनी लेकिन इसके साथ न मंगलसूत्र पहना, ना मांग में सिंदूर सजाया था। साथ ही एक्ट्रेस ने माथे पर छोटी सी काली बिंदी लगाई थी, जिसमें वो बेहद प्यारी लग रही थी।

विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज के साथ ओपन हेयर लुक लिया था, जिसमें वो किसी अप्सरा से कम नहीं लग रहीं थी। कपल की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया है। साथ ही दोनों को फैंस का खूब प्यार भी मिलता है।

और पढ़िए –Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: रिलीज से पहले सलमान ने फैमिली को दिखाई फिल्म, सजेशन के हिसाब से होंगे बदलाव

विज्ञापन

7 फरवरी को राजस्थान हुई थी सिड-कियारा की शादी

बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने 7 फरवरी को राजस्थान (Rajasthan) के जैसलमेर में शादी की है। इसके बाद दोनों ने मुंबई और दिल्ली में रिसेप्शन का आयोजन भी किया था। कार्तिक आर्यन (Karthik Aryan) के साथ कियारा आडवाणी जल्द ही सत्य प्रेम की कथा में नजर आएंगी।

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा

साथ ही कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) की जोड़ी बहुत ही फेमस भी है। कपल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, दोनों ने भी खुलकर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। अब दोनों एक-दूसरे के हो गए है। दोनों ने फिल्म शेरशाह (sher shah) में साथ काम भी किया था।

विज्ञापन

और पढ़िए – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola