'काश मेरे पास गॉडफादर होता...', Azaad छिनने पर Siddharth Nigam का छलका दर्द

Siddharth Nigam on Azaad: एक्टर सिद्धार्थ निगम ने फिल्म आजाद खो देने के बाद इस पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि उनके पास सपोर्ट की कमी थी। काश उनके पास भी कोई गॉडफादर होता।

Siddharth Nigam on Azaad

सिद्धार्थ निगम ने फिल्म आजाद खो देने पर रिएक्शन दिया है। Photo Credit- Instagram

विज्ञापन

Siddharth Nigam on Azaad: सलमान खान के साथ फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले सिद्धार्थ निगम पिछले कुछ वक्त से  लाइमलाइट में बने हुए हैं। पिछले दिनों एक्टर की मां ने खुलासा किया था कि उनके बेटे को बतौर लीड एक्टर फिल्म ‘आजाद’ ऑफर हुई थी। बाद में ये फिल्म उनके हाथ से निकलकर अमन देवगन के पास चली गई थी। बड़ा मौका खो देने के बाद पहली बार सिद्धार्थ निगम ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि काश उनके पास भी कोई गॉडफादर होता।

सिद्धार्थ निगम का छलका दर्द

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में सिद्धार्थ निगम ने फिल्म ‘आजाद’ का ऑफर खो देने के बाद रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि ‘इंडस्ट्री में 10 साल निकालने के बाद जब आप किसी प्रोजेक्ट के लिए काम कर रहे होते हैं। वह जब आपके कंट्रोल से बाहर होकर किसी वजह से हाथ से निकल जाती है, जैसे कि आखिरी नाम, तब ये मुश्किल हो जाता है।’

विज्ञापन

सिद्धार्थ निगम ने कहा कि ‘मैं प्रोजेक्ट के लिए बातचीत कर रहा था। इसके लिए तैयारी कर रहा था। फिर अचानक मेरे हाथ से ये प्रोजेक्ट निकल गया और अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन के पास चला गया। कोई सफाई नहीं दी गई थी। कोई समापन नहीं था। बस चुप्पी थी।’

विज्ञापन

मां को ज्यादा दुख हुआ

धूम 3 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आ चुके सिद्धार्थ निगम ने आगे कहा कि ‘जब आप बिना सपोर्ट या इंडस्ट्री में आखिरी धक्के की वजह से प्रोजेक्ट खो देते हैं, तो ये डिमोटिवेट करने वाला होता है। मैं झूठ नहीं बोलना चाहता इससे बुरा लगता है। मेरी मां को इससे ज्यादा बुरा लगा है। वह मेरे साथ मीटिंग में जाती थीं। उन्होंने मुझे इसके लिए कड़ी मेहनत करते हुए देखा था। मेरे पास स्क्रीन प्रेजेंस, टैलेंट और अनुशासन है लेकिन मैंने ये खो दिया।’

काश कोई गाॅडफादर होता

उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट खोने की वजह ये नहीं थी कि वह काफी अच्छे नहीं थे। उनके पास सही सपोर्ट नहीं था। सिद्धार्थ निगम ने कहा कि काश उनके पास भी कोई गॉडफादर होता जो उन्हें ऐसे चुनौतियों से निपटने में हेल्प करता और उन्हें रस्ता दिखाता। बता दें कि फिल्म ‘आजाद’ में अमन देवगन और राशा थडानी लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ