Siddhant and Tripti on Film Dhadak 2: बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की आने वाली फिल्म ‘धड़क 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर बहुत ही शानदार और रूह कंपा देने वाला है। साल 2018 में आई ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘धड़क’, जो सुपरहिट फिल्म ‘सैराट’ की रीमेक थी। वहीं ‘धड़क 2’ तमिल फिल्म ‘परियेरुम पेरुमल’ का ऑफिशियल एडॉप्टेशन है। फिल्म को साजिया इकबाल ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म का ट्रेलर देखकर साजिया के काम का अंदाजा लगाया जा सकता है।
कैसा है ‘धड़क 2’ का ट्रेलर?
फिल्म ‘धड़क 2’ का 3 मिनट 4 सेकेंड का ट्रेलर इतना जबरदस्त है कि ये आपके दिल और दिमाग को हिलाकर कर रख देता है। ट्रेलर में फिल्म के किरदार का दर्द आपको भी महसूस होता है। एक पल को आप सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि क्या हम आज भी जातियों में उलझे हुए हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी ने जैसे दिल निकालकर रख दिया है।
सिद्धांत और तृप्ति को कैसे मिली फिल्म
ट्रेलर लॉन्च के मौके पर करण जौहर ने बताया कि सिद्धांत और तृप्ति ने महज पहली नरेशन के तुरंत बाद, इस कहानी के लिए हां कह दिया था। ऐसा बहुत कम होता है कि हम सिद्धांत और तृप्ति को फिल्म में कास्ट करें, लेकिन इन्होंने इस फिल्म में बहुत अच्छा काम किया है।
यह भी पढ़ें: ’40 रोटियां, डेढ़ किलो दूध…’, जयदीप अहलावत ने कपिल के शो में खोला हेवी डाइट का राज
सिद्धांत ने सभी को चौंकाया
बता दें कि धड़क 2 में सिद्धांत ने अपने किरदार और काम से सभी को चौंका दिया। ये कहना गलत नहीं होगा कि धड़क 2 सिद्धांत के करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है, क्योंकि गली ब्वॉय के बाद सिद्धांत का नाम कहीं गुम-सा हो गया था। उनकी गुजारिश, फोन बूथ, खो गए हम कहां, और युद्ध ने कुछ खास नहीं कर पाई थीं। धड़क 2 के ट्रेलर से ही समझ आ रहा है कि उनका किरदार कितना गहरा है। मालूम हो कि सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘धड़क 2’ एक अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में शूटरों में खुलासे, जानें क्यों किया था हमला?
7 mins agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
10 mins agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
11 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
15 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
18 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
18 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
18 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines