एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को अपशब्द कहने वाले का MNS ने 3 दिन में लगाया पता, राज ठाकरे ने मंगवाई माफी!

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपशब्द कहने वाले के खिलाफ अपनी आवाज उठाई थी, वहीं अब MNS के सदस्यों ने आरोपी को ढूंढ निकाला है और उसका फोन नंबर के साथ एक्ट्रेस को माफी की चिठ्ठी भी भेजी है.

shweta Tiwari

श्वेता तिवारी को अपशब्द कहने वाले का MNS लगाया पता (PIC-shweta.tiwari. Instagram)

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दोनों महिलाओं के साथ हो रहे बदसलूकी को लेकर खुलकर अपनी आवाज बुलंद कर रही हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ  मैसेज और कमेंट के स्क्रीनशॉट शेयर किए थे, जिनमें उनके खिलाफ काफी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था. इतना ही नहीं एक्ट्रेस इन लोगों के इंस्टाग्राम अकाउंट भी शेयर किया था.

विज्ञापन

हालांकि, इस मामले ने उस वक्त तुल पकड़ा जब श्वेता ने सवाल उठाया की महाराष्ट्र निर्माण सेवा MNS के प्रमुख राज ठाकरे समर्थक बताने वाले लोगों को महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार करना सही है? लेकिन अब एक्ट्रेस ने साफ कर दिया है कि जिन लोगों ने उनके साथ बदसलूकी की थी, उन लोगों का राज ठाकरे या फिर उनकी पार्टी के साथ कोई संबंध नहीं था.

विज्ञापन

श्वेता तिवारी ने राज ठाकरे का किया धन्यवाद

एक्ट्रेस में यह अभी बताया कि उनकी शिकायत सिर्फ सोशल मीडिया तक की सीमित नहीं रही थी. श्वेता का पोस्ट देखने के बाद एमएनएस के सदस्य स्नेहल अडरकर ने संपर्क किया और इस पूरे मामले पर सफाई भी दी थी. श्वेता के अनुसार स्नेहल ने उन्हें साफ किया कि अपशब्द कहने वाले लोग एमएनएस के सदस्य नहीं थे. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया ऐसा करने वाले लोगों को उनकी टीम ढूंढने की कोशिश करेंगे. वहीं स्नेहल अडरकर ने एक्ट्रेस से कुछ दिनों का समय भी मांगा था.

विज्ञापन

हालांकि, महज तीन दिनों में ही एक्ट्रेस के पास व्यक्ति का फोन नंबर और लिखित में माफी की चिट्ठी मिल गई थी. वही MNS की टीम ने यह भी बताया कि उन्होंने एक्ट्रेस को अपशब्द कहने वाले शख्स को संभाजी नगर से मुंबई और फिर वसई तक ट्रेस किया था और उससे लिखित में माफी लिखवाई थी. एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने एमएनएस के चीफ राज ठाकरे और स्नेहल अडारकर का धन्यवाद भी किया है. 

एक-दो लोगों को पकड़ने से ये समस्या खत्म नहीं होने वाली

हालांकि टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने इस पूरे मामले पर बड़ी चिंता जाहिर की है. एक्ट्रेस ने कहा कि एक-दो लोगों को पकड़ लेने से यह समस्या समाप्त होने वाली है. यह समस्या उस सोच की है, जिससे लोग सोशल मीडिया पर महिलाओं को बिना कुछ भी सोचे-समझे गंदी-गंदी गालियां और अपशब्द कह देते हैं और उनका अपमान करते हैं. श्वेता ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘ महिलाओं के खिलाफ शर्मनाक गाली-गलौज अब हद से बाहर होता जा रहा है. हालांकि, एक्ट्रेस ने उम्मीद जताई है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और टेक्नोलॉजी कंपनियां इस प्रॉब्लम का कोई ठोस हल निकालेंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ