Popular Actress: कभी-कभी स्टार्स को पर्दे पर तो कामयाबी मिल जाती है, लेकिन पर्सनल लाइफ में उनकी किस्मत साथ नहीं देती. ऐसा ही कुछ टीवी की एक पॉपुलर एक्ट्रेस के साथ भी हुआ है. इस अदाकारा ने न सिर्फ शो में 2 शादियां की थीं, बल्कि रियल लाइफ में भी वो 2 बार दुल्हन बन चुकी हैं. हालांकि, रील की तरह रियल लाइफ में इस हसीना को शादी टूटने का दर्द सहना पड़ा और जिंदगी में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है. ये एक्ट्रेस हैं श्वेता तिवारी, जो पर्सनल लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देख चुकी हैं. श्वेता की लव लाइफ इतनी खराब रही है कि एक्ट्रेस नेशनल टीवी तक पर लोगों के ताने सुन चुकी हैं.
सुर्खियों में रहा श्वेता तिवारी का तलाक
श्वेता तिवारी ने टीवी के पॉपुलर शो ‘कसौटी जिंदगी की’ से अपनी पहचान बनाई थी, लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि असल जिंदगी में भी उनका हर रिश्ता कसौटी पर खड़ा हो जाएगा. आपको बता दें, श्वेता तिवारी ने बेहद कम उम्र में प्यार में पड़कर शादी कर ली थी. एक्ट्रेस ने साल 1998 में एक्टर राजा चौधरी संग सात फेरे लिए थे. दोनों ने टीवी पर साथ काम किया और इनकी एक बेटी भी हुई पलक तिवारी, बावजूद इसके इनका रिश्ता टिक नहीं पाया. श्वेता और राजा का टूटता हुआ रिश्ता एक वक्त पर गॉसिप का हॉट हुआ करता था.
यह भी पढ़ें: Kareena Kapoor ने स्टाइलिश लुक में स्पोर्ट्स इवेंट में की एंट्री, Usain Bolt संग दिए पोज
दूसरे पति से भी नहीं मिला प्यार
श्वेता ने पति पर संगीन आरोप लगाए थे और इनका तलाक इतना भी आसान नहीं था. एलिमनी मांगने की जगह एक्ट्रेस ने अपनी बेटी की कस्टडी के लिए पति को मोटी रकम चुकाई थी. जब श्वेता बिग बॉस के घर में आईं, तो तलाक के कारण उन्हें डॉली बिंद्रा की खरी-खोटी भी सुननी पड़ी थी. जमाने ने श्वेरा के दामन पर कई दाग लगाने की कोशिश की, लेकिन एक्ट्रेस ने मजबूती से हर मुश्किल का सामना किया. इसके बाद साल 2013 में श्वेता ने अभिनव कोहली से शादी कर एक बार फिर लाइफ में प्यार ढूंढने की कोशिश की. हालांकि, ये फैसला उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती साबित हुआ. इतिहास दोबारा दोहराया और अभिनव और श्वेता की बिल्कुल भी नहीं बनी. एक बेटा होने के बाद दोनों अलग हो गए और अभिनव ने श्वेता को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी.
बच्चों के नाम की श्वेता ने जिंदगी
श्वेता तिवारी ने कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर कुछ भी नहीं कहा, लेकिन वो अपने दोनों बच्चों को प्रोटेक्ट करने के लिए शेरनी की तरह लड़ी हैं. बिना किसी सहारे के वो अपने दम पर दोनों बच्चों की बेहतरीन परवरिश करने में सफल रही हैं. अब श्वेता तिवारी की बेटी 24 साल की हो चुकी हैं, फिर भी श्वेता का नाम किसी न किसी एक्टर से जोड़ ही दिया जाता है. हालांकि, सभी रूमर्स को खारिज करते हुए श्वेता खुद को सिंगल ही बताती हैं.
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
4 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
18 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
22 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
22 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
23 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
1 day ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
1 day agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines