Kareena Kapoor, Usain Bolt

Kareena Kapoor ने स्टाइलिश लुक में स्पोर्ट्स इवेंट में की एंट्री, Usain Bolt संग दिए पोज

Kareena Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान एक बार फिर से अपने लुक को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. करीना कपूर हाल ही में एक स्पोर्ट्स इवेंट में नजर आईं. इस दौरान बेबो ने उसैन बोल्ट संग भी पोज दिए.

Kareena Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक बेबो के किस्से सुनने को मिलते रहते हैं. करीना कपूर सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं. हाल ही में करीना कपूर खान एक स्पोर्ट्स इवेंट में गईं. इस दौरान एक्ट्रेस के कैजुअल लुक ने लोगों का ध्यान खींचा. साथ ही बेबो ने उसैन बोल्ट संग पोज दिए.

विज्ञापन

उसैन बोल्ट संग दिए पोज

सोशल मीडिया पर करीना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ब्लू जींस और लाइट ब्लू कलर के अपर में नजर आईं. इस दौरान बेबो ने नॉर्मल मेकअप लिया था और अपने बालों को खुला रखा था. स्पोर्ट्स इवेंट में करीना ने टीम के साथ पोज दिए. साथ ही बेबो उसैन बोल्ट संग भी पोज देती नजर आईं. उसैन बोल्ट संग एक वीडियो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ