'दिवाली उनके घर पर मनाई थी लेकिन...', Bigg Boss के रनर अप पर ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस का हमला

Transgender Actress Lashes out on Abhishek Kumar: ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस शुभी शर्मा ने बिग बॉस के रनर अप रहे एक्टर पर चौंकाने वाला खुलासा किया है।

शुभी शर्मा

शुभी शर्मा

विज्ञापन

Transgender Actress Lashes out on Abhishek Kumar: ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस शुभी शर्मा ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बिग बॉस 17 के रनर अप रहे अभिषेक कुमार पर एक्ट्रेस ने हमला बोला है। एक्ट्रेस का कहना है कि दिवाली वाले दिन ट्रांसजेंडर्स का किसी के घर जाना बहुत शुभ माना जाता है, इसलिए मैं पिछले साल अभिषेक के घर पर दिवाली मनाने पहुंची थी लेकिन उसके बाद मेरे मैसेज का रिप्लाई भी नहीं किया गया। क्या कुछ कहा है शुभी ने, चलिए आपको बताते हैं।

अभिषेक कुमार पर शुभी ने बोला हमला

शुभी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिषेक कुमार के बारे में बात की है। उन्होंने इस साल दिवाली के मौके पर किसी के घर न जाने का फैसला लिया है, जो कई लोगों के लिए हैरानी भरा है। शुभी ने इस फैसले के पीछे की वजह अभिषेक कुमार को बताया है। दरअसल शुभी ने पिछले साल दिवाली का त्योहार बिग बॉस फेम अभिषेक कुमार के घर मनाया था। उस समय अभिषेक बिग बॉस में थे और शुभी ने उनके लिए दुआएं मांगी थी। लेकिन, जब अभिषेक शो से बाहर आए तो उन्होंने शुभी के मैसेज का कोई जवाब नहीं दिया। शुभी ने कहा कि दिवाली पर किसी ट्रांसजेंडर का किसी के घर जाना शुभ माना जाता है, लेकिन इस साल वो ऐसा नहीं करेंगी।

विज्ञापन

अभिषेक ने मैसेज का जवाब नहीं दिया

ईटाइम्स के साथ बातचीत करते हुए शुभी ने कहा कि हर साल कई सेलेब्स उन्हें अपने घर पर पूजा के लिए आमंत्रित करते हैं, लेकिन इस बार वो अपनी दिवाली अपने घर पर ही मनाएंगी। इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद अभिषेक को उन्होंने कई मैसेज भेजे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि भले ही वो विनर नहीं बने, लेकिन उनके फैंस के लिए वो असली विजेता हैं। लेकिन अभिषेक ने इस मैसेज का भी जवाब नहीं दिया।

अभिषेक को शुभी ने एक महीने बाद वाट्सएप कॉल करने की कोशिश की, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आया। उन्होंने 7-8 बार मैसेज भी किए, जिन्हें अभिषेक ने इग्नोर कर दिया। शुभी ने कहा कि अभिषेक का ये बर्ताव उन्हें सेल्फिश लगा। उनका मानना है कि अभिषेक ने ट्रांसजेंडर समुदाय की भावनाओं के साथ खेला है, जो गलत है।

विज्ञापन

‘ट्रांसजेंडर कम्युनिटी का अपमान’

शुभी ने कहा कि इस तरह के बर्ताव से न सिर्फ उनके मनोबल पर असर पड़ा, बल्कि ये पूरी ट्रांसजेंडर कम्युनिटी के लिए एक नेगेटिव संदेश भी भेजता है। उन्होंने ये भी कहा कि सेलिब्रिटीज को अपने स्टारडम का सही इस्तेमाल करना चाहिए और दूसरों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ