Bhool Bhulaiyaa 3 को देखने पर मजबूर कर देंगे ये 5 कारण, रूह बाबा को डराएंगी दो-दो मंजुलिका

Bhool Bhulaiyaa 3 Movie To Release on Diwali: दिवाली के मौके पर कार्तिक आर्यन, विद्या बालन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ रिलीज हो रही है, चलिए आपको बताते हैं वो 5 कारण जिन्हें जानकर फैंस को ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

भूल भुलैया 3

भूल भुलैया 3

Bhool Bhulaiyaa 3 Movie To Release on Diwali: अनीस बज्मी की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ का पिछले कुछ समय से फैंस पलकें बिछाए इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होने के लिए तैयार है, जिससे दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। साल 2007 में आई फिल्म ‘भूल भुलैया’ और 2022 की ‘भूल भुलैया 2’ के बाद ये फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है जो दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है। चलिए आपको बताते हैं वो 5 कारण जिनकी वजह से फिल्म को जरूर देखना चाहिए।

‘रियल’  मंजुलिका की फिल्म में वापसी 

फिल्म में कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी लीड किरदारों में हैं। कार्तिक-तृप्ति की फ्रेश पेयरिंग के अलावा फिल्म में दर्शक विद्या बालन को मंजुलिका के किरदार में देखने के लिए एक्साइटेड  हैं। पहले पार्ट में उनके शानदार प्रदर्शन ने सभी का ध्यान खींचा था और अब फिर से विद्या इस फिल्म में नजर आने वाली हैं।

पहली बार दिखेंगी माधुरी दीक्षित

इस बार फिल्म में विद्या बालन और माधुरी दीक्षित एक साथ नजर आने वाली हैं। माधुरी की पहली बार इस फ्रेंचाइजी में एंट्री हुई हैं। इस बार एक नहीं बल्कि दो-दो मंजुलिका रूह बाबा को एंटरटेन करते हुए नजर आएंगी।

कार्तिक और तृप्ति की नई जोड़ी

कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की जोड़ी भी इस फिल्म में पहली बार धमाल मचाने के लिए तैयार है। तृप्ति डिमरी ने हाल ही में रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ से अपनी पहचान बनाई है और अब उन्हें इस फिल्म में देखना फैंस के लिए ट्रीट जैसा होगा।

हिट किरदारों की फिर हुई एंट्री

फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में पहले पार्ट के उन सेलेब्स को फिर से शामिल किया गया है, जिन्होंने फ्रेंचाइजी में अहम भूमिका निभाई थी। राजपाल यादव एक बार फिर छोटा पंडित के तौर पर, संजय मिश्रा बड़े पंडित के किरदार में और अश्विनी कालसेकर पंडिताइन के रूप में नजर आएंगी।

‘भूल भुलैया 2’ रही थी जबरदस्त हिट

इस फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया था और अब ‘भूल भुलैया 3’ से भी मेकर्स को कुछ वैसी ही उम्मीद है । 1 नवंबर को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अनीस बज्मी की इस नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं और ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये फिल्म भी पिछली फिल्मों की तरह सफलता का परचम लहराएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ