Bigg Boss 18 Shrutika Arjun On Digvijay Rathee: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के फिनाले से पहले श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) का सफर घर से खत्म हो गया है। उन्होंने घर में एक एंटरटेनर बन सभी को एंटरटेन किया तो चुम संग दोस्ती निभा एक मिसाल भी कायम की। वहीं वो दिग्विजय राठी के इविक्शन की वजह से काफी ट्रोल भी हुईं, न सिर्फ ऑडियंस ने बल्कि घरवालों और खुद सलमान खान ने भी उन्हें इसके लिए जिम्मेदार बताया। लेकिन अब एक्ट्रेस ने इविक्ट होते ही ऐसा ‘खेला’ दिखाया है कि सभी ट्रोलर्स के मुंह पर करारा तमाचा पड़ा है। आइए जान लेते हैं कि श्रुतिका ने ऐसा किया क्या…
श्रुतिका को दिग्विजय राठी के इविक्शन का है पछतावा
श्रुतिका अर्जुन ने बेघर होते ही इविक्शन इंटरव्यू में कई खुलासे किए। इस दौरान उन्होंने दिग्विजय राठी और उनके इविक्शन का जिक्र भी किया। श्रुतिका ने बोला की उन्हें राठी के इविक्शन का अफसोस है, उनके पास ऑप्शन था कि वो अपना फैसला बदल लें, लेकिन उनसे गलती हो गई। उन्होंने इसके पीछे अपना गुस्सा बताया और कहा कि वो चाहतीं तो रैंकिंग में सुधार कर राठी को बेघर होने से बचा सकती थीं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 से श्रुतिका अर्जुन के एविक्शन के 5 कारण
बाहर आते ही बढ़ाया दोस्ती का हाथ
श्रुतिका अर्जुन ने अब बिग बॉस 18 के घर से बाहर होते ही सबसे पहले वो काम किया जिसकी उम्मीद भी नहीं थी। जी हां, उन्होंने इंस्टाग्राम पर दिग्विजय सिंह राठी को फॉलो करके उनकी ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। ऐसा करके श्रुतिका ने सबसे पहले अपने तनावपूर्ण रिश्तों को सुधारा है।
श्रुतिका की वजह से इविक्ट हुए थे दिग्विजय
जानकारी के लिए बता दें कि बिग बॉस 18 में जब श्रुतिका अर्जुन को टाइम गॉड की पावर मिली थी तो उन्हें कंटेस्टेंट को नॉमिनेट करने के लिए कहा गया। ऐसे में बिग बॉस की बात मानते हुए उन्होंने कंटेस्टेंट को नॉमिनेट किया। बिग बॉस ने साफ तौर पर कहा था कि रैंकिंग के आधार पर ही इविक्शन होगा।
ऐसे में श्रुतिका ने राठी से हुई बहस को ध्यान में रखते हुए उसे रैंकिंग में 13वें नंबर पर रखा। हालांकि बिग बॉस ने बाद में उन्हें रैंकिंग में बदलाव का ऑफर भी दिया लेकिन गुस्से की वजह से वो अपने फैसले पर अडिग रहीं जिस वजह से दिग्विजय राठी का अनसस्पेक्टेड इविक्शन हुआ।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: फिनाले से पहले Ormax पर आ गई टॉप 5 कंटेस्टेंट की आखिरी लिस्ट, जनता ने इसे बताया विनर
संबंधित खबरें
काजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
14 mins agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
1 hr agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
5 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
6 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
7 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
8 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
9 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
18 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
19 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines