Bigg Boss 18 से श्रुतिका अर्जुन के एविक्शन के 5 कारण, जाते-जाते करणवीर एक्सपोज

Bigg Boss 18 Shrutika Arjun Eviction Reason: बिग बॉस 18 का फिनाले नजदीक है, उससे पहले ही श्रुतिका अर्जुन का शॉकिंग इविक्शन हो गया है। आइए श्रुतिका के घर से बेघर होने के 5 कारण जान लेते हैं…

Shrutika Arjun Eviction

Shrutika Arjun Eviction

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Shrutika Arjun Eviction Reason: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) तेजी से फिनाले की ओर बढ़ रहा है, घर के सभी 9 कंटेस्टेंट में इन दिनों कांटे की टक्कर चल रही है। घर में 9 कंटेस्टेंट बचे थे जिसमें से अब कुल 8 ही बचे हैं क्योंकि श्रुतिका अर्जुन घर से बेघर हो गई हैं। मिड वीक इविक्शन में अब श्रुतिका (Shrutika Arjun) का सफर खत्म हो गया है, उन्हें जनता के वोटों के आधार पर बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। हालांकि ऐसा लग नहीं रहा था लेकिन जनताजनार्दन तो सब जानती हैं। आइए जान लेते हैं कि आखिर श्रुतिका अर्जुन के इविक्ट होने के पीछे क्या कारण हैं…

1. न एंटरटेनर बन सकी न गेमर

श्रुतिका अर्जुन जब घर में आई थी तो लगा था कि वो एक अच्छी एंटरटेनर रहेंगी। उनका बोलने का तरीका हो या फिर चुलबुलापन हर किसी को पसंद आ रहा था। फिर श्रुतिका का गेमर वाला रूप भी सामने आया लेकिन उसमें वो दम नहीं दिखा, ऐसे में वो घर में न तो एंटरटेनर बन सकीं और न ही गेमर।

विज्ञापन

2. टाइम गॉड के समय हुई चूक

जब श्रुतिका अर्जुन को टाइम गॉड चुना गया तो उस समय उन्होंने न तो कोई ऐसा फैसला लिया जिससे लगे कि वो टाइम गॉड हैं और न ही घर में संचालन ठीक से किया। ऐसे में घरवालों ने ही कह दिया था कि श्रुतिका के हाथों टाइम गॉड की पावर बेकार ही आई है।

विज्ञापन

3. कंफ्यूज करैक्टर

श्रुतिका अर्जुन जब से घर में आई हैं वो कंफ्यूज ही दिखी हैं। कभी विवियन के ग्रुप में चली जाती हैं तो कभी करणवीर मेहरा के ग्रुप में। उन्हें पता ही नहीं है कि आखिर करना क्या है। बिग बॉस ने भी कई बार उन्हें कंफ्यूज करैक्टर का टैग दिया है। ऐसे में कंफ्यूज रहने वाला कंटेस्टेंट कैसे गेम में आगे जा सकता है, और यही वजह है कि फिनाले के इतना करीब पहुंचकर वो इविक्ट हो गईं।

4. सोलो कंटेस्टेंट बोल बना रहीं बेवकूफ

श्रुतिका अर्जुन ने पहले विवियन के ग्रुप में थी, फिर शिल्पा वाले ग्रुप में आईं। वहीं अब कुछ समय से वो खुद को सोलो गेमर बोल सभी को बेवकूफ बना रही हैं। जबकि सच्चाई तो यही है कि वो चुम और शिल्पा के साथ ही है और अक्सर गॉसिप में लगी रहती हैं। बीते दिन के एपिसोड में भी श्रुतिका अर्जुन और करणवीर मेहरा के बीच में बहस हो गई। उन्होंने बताया कि करण किसी का सगा नहीं है। इसके अलावा और भी कई बातें कहीं जो कहीं न कहीं चुम को चुभी।

विज्ञापन

5. सिर्फ चुम के इर्द-गिर्द रहीं

श्रुतिका अर्जुन ने बिग बॉस के घर में एक रिश्ता बनाया है और वो है चुम के साथ दोस्ती का रिश्ता। चाहे बिग बॉस में टाइम गॉड वाला समय हो या फिर टास्क में किसी को आगे ले जाने का, श्रुतिका ने सिर्फ चुम का साथ दिया और उसी के लिए बायस्ड रहीं।  बीच में जब चुम-श्रुतिका की दोस्ती में दरार आ गई थी तो भी श्रुतिका ने ऐसा माहौल बना दिया जैसे अब सब खत्म हो गया है और रोना-धोना स्टार्ट कर दिया था, जिससे ऑडियंस भी काफी इरिटेट हुई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ