Bigg Boss 18 से बेघर होते ही श्रुतिका का 'खेला', दिग्विजय राठी की ओर बढ़ाया दोस्ती का हाथ

Bigg Boss 18 Shrutika Arjun On Digvijay Rathee: बिग बॉस 18 के घर से बाहर होते ही श्रुतिका अर्जुन ने कुछ ऐसा कर दिया है कि सभी हैरान हो गए हैं, उन्होंने अपनी गलती को सुधार हुए लोगों का दिल जीत लिया है।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18 Shrutika Arjun On Digvijay Rathee: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के फिनाले से पहले श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) का सफर घर से खत्म हो गया है। उन्होंने घर में एक एंटरटेनर बन सभी को एंटरटेन किया तो चुम संग दोस्ती निभा एक मिसाल भी कायम की। वहीं वो दिग्विजय राठी के इविक्शन की वजह से काफी ट्रोल भी हुईं, न सिर्फ ऑडियंस ने बल्कि घरवालों और खुद सलमान खान ने भी उन्हें इसके लिए जिम्मेदार बताया। लेकिन अब एक्ट्रेस ने इविक्ट होते ही ऐसा ‘खेला’ दिखाया है कि सभी ट्रोलर्स के मुंह पर करारा तमाचा पड़ा है। आइए जान लेते हैं कि श्रुतिका ने ऐसा किया क्या…

विज्ञापन

श्रुतिका को दिग्विजय राठी के इविक्शन का है पछतावा

श्रुतिका अर्जुन ने बेघर होते ही इविक्शन इंटरव्यू में कई खुलासे किए। इस दौरान उन्होंने दिग्विजय राठी और उनके इविक्शन का जिक्र भी किया। श्रुतिका ने बोला की उन्हें राठी के इविक्शन का अफसोस है, उनके पास ऑप्शन था कि वो अपना फैसला बदल लें, लेकिन उनसे गलती हो गई। उन्होंने इसके पीछे अपना गुस्सा बताया और कहा कि वो चाहतीं तो रैंकिंग में सुधार कर राठी को बेघर होने से बचा सकती थीं।

विज्ञापन

बाहर आते ही बढ़ाया दोस्ती का हाथ

श्रुतिका अर्जुन ने अब बिग बॉस 18 के घर से बाहर होते ही सबसे पहले वो काम किया जिसकी उम्मीद भी नहीं थी। जी हां, उन्होंने इंस्टाग्राम पर दिग्विजय सिंह राठी को फॉलो करके उनकी ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। ऐसा करके श्रुतिका ने सबसे पहले अपने तनावपूर्ण रिश्तों को सुधारा है।

विज्ञापन

श्रुतिका की वजह से इविक्ट हुए थे दिग्विजय

जानकारी के लिए बता दें कि बिग बॉस 18 में जब श्रुतिका अर्जुन को टाइम गॉड की पावर मिली थी तो उन्हें कंटेस्टेंट को नॉमिनेट करने के लिए कहा गया। ऐसे में बिग बॉस की बात मानते हुए उन्होंने कंटेस्टेंट को नॉमिनेट किया। बिग बॉस ने साफ तौर पर कहा था कि रैंकिंग के आधार पर ही इविक्शन होगा।

ऐसे में श्रुतिका ने राठी से हुई बहस को ध्यान में रखते हुए उसे रैंकिंग में 13वें नंबर पर रखा। हालांकि बिग बॉस ने बाद में उन्हें रैंकिंग में बदलाव का ऑफर भी दिया लेकिन गुस्से की वजह से वो अपने फैसले पर अडिग रहीं जिस वजह से दिग्विजय राठी का अनसस्पेक्टेड इविक्शन हुआ।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ