हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shruti Sharma कौन? जो Heeramandi में चमकी, Sanjay Leela Bhansali की भांजी पड़ी फीकी

Shruti Sharma: संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में साइमा का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस इन दिनों खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं। साइमा, आलमजेब से भी ज्यादा चर्चा में हैं। आइए आपको बताते हैं कि ये हसीना कौन हैं?

विज्ञापन
Heeramandi

Shruti Sharma: संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ को लेकर इंटरनेट भरा पड़ा है। जबसे सीरीज रिलीज हुई है, तबसे ही चर्चा में बनी हुई है। ‘हीरामंडी’ में हर एक कलाकार ने बेहद शानदार काम किया है और अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता हैं, लेकिन इस सीरीज का एक किरदार ऐसा भी है, जो है तो बहुत छोटा, लेकिन उस छोटे से रोल ने ही उसे निभाने वाली हसीना को पॉपुलैरिटी दिला दी है।

कौन है आलमजेब की सहेली?

दरअसल, हम जिस किरदार की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि आलमजेब की सहेली और वहीदा की बेटी ‘साइमा’ है। साइमा का रोल इस वक्त खूब लाइमलाइट बटोर रहा है। बता दें कि इस किरदार को निभाने वाली हसीना कोई और नहीं बल्कि अभिनेत्री श्रुति शर्मा हैं। जी हां, वही श्रुति शर्मा, जिन्होंने साल 2018 में रियलिटी शो ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स’ से अपने करियर की शुरुआत की थी।

आलमजेब और साइमा की दोस्ती

‘हीरामंडी’ में श्रुति ने ‘साइमा’ बनकर लोगों का दिल जीत लिया है। हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। बता दें कि सीरीज में वो आलमजेब की सहेली हैं और आगे चलकर वो एक बड़ी सिंगर बन जाती है। सीरीज में आलमजेब और साइमा की दोस्ती की गहराई को दिखाया है। दोनों सहेलियां एक-दूसरे के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहती हैं। लोगों को आलम से ज्यादा साइमा का किरदार बेहद पसंद आ रहा है।

विज्ञापन

टीवी में भी किया काम

साथ ही इकबाल के साथ साइमा की मोहब्बत भी लोगों का दिल जीत रही है। दोनों की लव स्टोरी वैसे तो कमाल की है, लेकिन बाद में इस कहानी का अंत बेहद बुरा होता है, लेकिन साइमा की एक्टिंग दर्शकों का दिल जीत रही है और फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि उन्होंने टीवी सीरियल में भी काम करके दर्शकों को लुभाया है। आज एक्ट्रेस की बड़ी फैन फॉलोइंग है।

यह भी पढ़ें- मशहूर एक्टर का दिल का दौरा पड़ने से निधन, एक्ट्रेस ने लिखा- इतनी जल्दी…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola