मशहूर एक्टर का दिल का दौरा पड़ने से निधन, एक्ट्रेस ने लिखा- इतनी जल्दी...

Kshitij Zarapkar Passes Away: इंडियन सिनेमा के और कलाकार का निधन हो गया है। दिल का दौरा पड़ने की वजह ने एक्टर की अचानक मौत हो गई। सिनेमाजगत में एक बार फिर से शोक की लहर दौड़ गई है। एक्टर के निधन पर फैंस भी मायूस हैं।

Kshitij Zarapkar

Kshitij Zarapkar

विज्ञापन

Kshitij Zarapkar Passes Away: इंडियन सिनेमा से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। भारतीय सिनेमा ने अपना एक और रत्न खो दिया है। मशहूर एक्टर का दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया है। एक्टर के निधन से उनके फैंस बेहद दुखी हैं और उनके लिए दुआ कर रहे हैं। साथ ही हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि भी दे रहा है। एक्टर के निधन से इंडियन सिनेमा को बड़ी क्षति पहुंची है।

नहीं रहे क्षितिज जारापकर 

भारतीय सिनेमा में एक फिर शोक की लहर तब छा गई, जब मशहूर मराठी एक्टर क्षितिज जारापकर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। क्षितिज जारापकर का निधन ना सिर्फ मराठी फिल्म इंडस्ट्री बल्कि भारतीय सिनेमा के लिए बड़ी क्षति है। बता दें कि 5 मई को क्षितिज जारापकर का दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया। इतना ही नहीं बल्कि अगर जानकारों की मानें तो कहा जा रहा है कि क्षितिज बीते कुछ दिनों से कैंसर से भी पीड़ित थे।

विज्ञापन

डायरेक्टर बनकर भी जीता दिल

सोशल मीडिया पर हर कोई एक्टर को नमन कर रहा है। ना सिर्फ एक्टर बल्कि बतौर डायरेक्टर भी क्षितिज ने लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई। उन्होंने कई बेहद शानदार फिल्में दी हैं। बता दें कि क्षितिज ने बालगंधर्व, एकुलाती एक, ठेंगा, आइडियाची कल्पना और गोला बेरिज जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है। एक्टर का यूं अचानक से चले जाना इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Archana Nevrekar (@archana_nevrekar_)

अर्चना नेवेरकर ने जताया दुख

क्षितिज के निधन पर शोक जाहिर करते हुए अभिनेत्री अर्चना नेवेरकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा कि तुम्हें जाने की कितनी जल्दी थी क्षितिज। इतने सालों की दोस्ती, साथ काम करना और मेरी फिल्मों को डायरेक्ट करना, ये सब इतनी जल्दी खत्म हो गया। मुझे फोन आया और मैंने जब ये सुना तो बेहद दुख हुआ। मुझे इस पर बिल्कुल यकीन नहीं हुआ।

विज्ञापन

फैंस भी मायूस

अभिनेत्री ने आगे लिखा कि मेरा दिमाग सुन्न हो गया है, मैं कैसे यकीन करूं, मैं तो तुमसे आखिरी बार भी नहीं मिल पाऊंगी क्योंकि मैं बाहर हूं। मैं बस यही दुआ करती हूं कि तुम्हारे परिवार को भगवान शक्ति दें, ओम शांति…। एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर यूजर्स भी शोक जाहिर कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ