Shruthi Haasan On Orry: ओरी यानी ओरहान अवात्रामणि ने हाल ही में Reddit पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान बातों-बातों में कहा कि शांतनु हजारिका उनके अच्छे दोस्त है, जो एक्ट्रेस श्रुति हासन के पति है।
इसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी की क्या एक्ट्रेस ने सीक्रेट शादी कर ली है? इन अफवाहों के बाद अब इस पर श्रुति हासन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। साथ ही एक्ट्रेस ने पूछा कि ये ओरी कौन है? आइए जानते हैं पूरा मामला…
यह भी पढ़ें- Dunki-Salaar ने लूटा बॉक्स ऑफिस, Animal ने भी की छप्परफाड़ कमाई
कौन है ये ओरी?- श्रुति हासन
श्रुति हासन ने बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए उनपर ओरी के कमेंट का जवाब दिया। एक्ट्रेस ने कहा कि कौन है ये ओरी, मैं नहीं जानती? इसके आगे एक्ट्रेस ने कहा कि मैं लोगों के साथ वैसा ही बिहेव करती हूं, जैसा वो मेरे साथ करते है। इसके आगे श्रुति ने अपनी शादी की अफवाहों को लेकर कहा कि ये बहुत ही बचकाना है और मेरे ये मानना है कि अगर कोई मेरे बारे में नहीं जानता तो वो मेरे बारे में कोई बात भी नहीं करें।
मैं शादीशुदा होती तो मैं इसे क्यों छुपाती?- श्रुति हासन
इसके आगे एक्ट्रेस ने कहा कि अगर मैंने शादी की होती या मैं शादीशुदा होती तो मैं इसे क्यों छुपाती? एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मैं हमेशा उन लोगों पर ध्यान देती हूं, जो मेरे पास पॉजिटिव एनर्जी लेकर आते हैं।
‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान ओरी ने की थी एक्ट्रेस की शादी की बात
हाल ही में ओरी ने Reddit पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान कहा था कि श्रुति से जब मेरी मुलाकात हुई तो उनका बिहेव मेरे साथ ठीक नहीं था, लेकिन उनके पति के साथ मेरी अच्छी बॉडिंग है और मैं उन्हें बहुत ही पसंद भी करता हूं।
social media
ओरी के इस बयान के बाद ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने श्रुति की शादी के कयास लगाने शुरू कर दिए थे। हालांकि अब इस पर एक्ट्रेस का रिएक्शन आ गया है।
‘सालार’ में श्रुति हासन ने दिखाया जलवा
बता दें कि श्रुति हासन ने हाल ही में रिलीज हुई ‘सालार’ में अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म जमकर कमाई कर रही है। इस फिल्म में एक्ट्रेस के अलावा साउथ के सुपरस्टार प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन सहित कई लोगों ने अहम रोल प्ले किया है। हालांकि अब एक्ट्रेस अपने अगले प्रोजेक्ट्स में बिजी है।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
12 mins ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
1 hr agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
4 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
5 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
5 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
6 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
6 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines