Shriya Saran Birthday: टॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड और फैंस के बीच अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस श्रिया सरन (Shriya Saran) आज आपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस का जन्म 11 सितंबर 1982 को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हुआ। श्रिया सरन ने कई हिट साउथ फिल्मों में काम किया। उन्होंने साल 2001 में आई तेलुगु फिल्म ‘इश्तम’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने साल 2003 में आई फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसके बाद उन्होंने ‘थोड़ा तुम बदलो थोड़ा हम’, ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ जैसी हिट फिल्मों में नजर आईं।
श्रिया सरन ने अपने दम पर इंडस्ट्री में कदम रखे और अपने दमदार अभिनय के दम पर अपनी इंडस्ट्री से लेकर अपने फैंस के बीच अपनी शानदार पहचान बनाई। आज के समय में श्रिया सरन की फैन फॉलोइंग किसी टॉप एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। आखिरी बार उनको हिंदी बॉलीवुड फिल्म ‘दृश्यम 2’ में अजय देवगन (Ajay Devgn) के साथ देखा गया था।
कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं Shriya Saran
फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म ने बताड़तोड़ कमाई की थी। हालांकि, एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। इतना ही नहीं एक बार श्रिया सरन (Shriya Saran) ने भरी महफिल में बॉडी शेप के एक सवाल पर पत्रकार की बोलती बंद कर दी थी। इतना ही नहीं उनके जवाब को काफी सराहा भी गया था।
Shriya Saran से ‘बॉडी शेप’ को लेकर पत्रकार ने किया था ऐसा सवाल
दरअसल, अपनी एक फिल्म की प्रमोशन के दौरान पत्रकार ने एक्ट्रेस के ‘बॉडी शेप’ को लेकर सवाल किया था कि ‘इंडस्ट्री में इतने साल बिताने के बाद भी इतने सार एक्टर-एक्ट्रेसेस के बीच बीच आप खुद को कैसे मेंटेन रख पाती हैं?’ इस सवाल का श्रिया सरन (Shriya Saran) ने ऐसा करार जवाब दिया था कि पत्रकार की बोलती बंद हो गई थी।
श्रिया सरन ने जवाब देते हुए कहा था कि ‘मैं आपके इस सवाल का जवाब तब दूगी जब तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के हर स्टार से ये पूछेंगे’। इसके बाद पत्रकार कहता है कि ‘मैं तो आपकी तारीफ कर रहा हूं’, जिसके बाद एक्ट्रेस कहती हैं कि ‘ये कैसी तारीफ है? मां होने के बाद भी आप खूबसूरत हैं’।
Shriya Saran ने कर दी थी पत्रकार की बोलती बंद
इसके बाद पत्रकार कहता है कि ‘वो कैसे अपनी बॉडी को शेप में रखती हैं, क्योंकि अभिनेत्रियां कुछ समय बाद शेपलैस हो जाती हैं’, जिसके जवाब में श्रिया सरन (Shriya Saran) कहती हैं कि ‘नहीं एक्टर्स भी हो जाते हैं, लेकिन आपके पास उनसे पूछने की हिम्मत नहीं है बस’।
वहीं अगर एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, उन्होंने साल 2018 में अपने रशियन ब्वॉयफ्रेंड एड्रेस कोसचीव (Andrei Koscheev) को लंबे समय तक डेट करने के बाद सीक्रेट मैरिज की थी, जिसके बाद साल 2021 में उन्होंने अपनी पहली बच्ची का स्वागत किया था।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
13 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
14 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
15 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
16 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
17 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
18 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
18 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
19 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines