Dream Girl 2 Box Office Collection Day 17: 'ड्रीम गर्ल 2' का ड्रीम पूरा होने में बस इतना समय बाकी, 100 करोड़ के बेहद करीब पहुंची 'पूजा'

Ayushmann Khurrana Dream Girl 2 Box Office Collection Day 17

Ayushmann Khurrana Dream Girl 2 Box Office Collection Day 17

Dream Girl 2 Box Office Collection Day 17: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) की ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) अपनी रिलीज के 17 दिनों के इंतजार के बाद अब 100 करोड़ का आंकड़े छूने के बेहद करीब पहुंच चुकी है, जिसमें केवल एक दिन का फांसला बाकी है, जो 12वें दिन यानी आज सोमवार को करीबन पूरा हो जाएगा। इस 100 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचे के लिए ‘ड्रीम गर्ल 2’ की ‘पूजा’ को ‘गदर 2’ (Gadar 2) के ‘तारा सिंह’ और हाल में बॉक्स ऑफिस पर उतरे ‘जवान’ (Jawan) का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन इन सबको कड़ी टक्कर देते हुए ‘ड्रीम गर्ल 2’ एक दिन के इस फांसले में अपना ड्रीम पूरा कर लेगी।

आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2 Box Office Collection Day 17) ने अपनी रिलीज के 17वें दिन अच्छी कमाई की और 99.47 करोड़ का बिजनेस किया, जिसके बाद ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक दिन की कमाई में फिल्म 100 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार कर लेगी।

17वें दिन Dream Girl 2 ने की शानदार कमाई

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जवान’ (Jawan) के रिलीज होने के बाद सनी देओल (Sunny Deol) की ‘गदर 2’ और आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) की कमाई में काफी गिरावट देखने को मिल रही है, जिसके बाद वीकेंड यानी सेंड इन दोनों फिल्मों ने भरपूर कमाई करते हुए शानदार आंकड़ा छूआ। ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने सेंड को 1.50 करोड़ की कमाई की, जबकि ‘गदर 2’ ने 1.60 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। वहीं सोमवार को आयुष्मान खुराना की फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

Dream Girl 2 को भी मिल रहा दर्शकों का भरपूर प्यार 

साल 2019 में रिलीज हुई राज शांडिल्य (Raaj Shaandilyaa) के निर्देशन में बनी ‘ड्रीम गर्ल’ (Dream Girl) के इस सीक्वल को भी दर्शकों का उतना ही प्यार मिल रहा है, जितना इसके पहले पार्ट को मिला था। 32 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म जल्द 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। वहीं, फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो, 120 करोड़ से ज्यादा हो चुका है, जो फिल्म के बजट के हिसाब से काफी शानदार है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ